5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हनीमून से लौटने के बाद विरूष्का ने की इस राजनेता से मुलाकात, दिया रिसेप्शन में आने का न्योता

इटली में शादी और फिनलैंड में हनीमून मनाने के बाद भारत वापस आते ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इस राजनेता से मुलाकात की।

2 min read
Google source verification
virushka

नई दिल्ली। हनीमून से लौट कर भारत आने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान विरूष्का ने पीएम मोदी को अपने रिसेप्शन में आने का निमंत्रण दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी नवविवाहित इस जोड़े को सुखद दांमपत्य जीवन की शुभकामना दी। बता दें कि विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली में शादी की थी। इन दोनों की शादी में बेहद करीबी परिवारिक व्यक्ति ही शामिल थे। शादी के बाद दोनों हनीमून मनाने के लिए फिनलैंड की यात्रा की थी। जहां से वे आज ही लौट कर आए। गुरुवार को यानी कि कल विरूष्का का रिसेप्शन है।

दो वेडिंग रिसेप्शन होंगे
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के दो रिसेप्शन होंगे। पहला रिसेप्शन 21 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में होगा। इसमें मुख्यरूप से दोनों के परिवारिकजन और रिश्तेदार होगे। जबकि दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में होगा। इसमें बॉलीवुड और क्रिकेट के नामी सितारे शामिल होंगे।

अफ्रीकी दौरे पर टीम से जुड़ेगे कैप्टन कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम अभी श्रीलंका के साथ टी20 सीरीज खेल रही है। जिसके बाद टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाना है। शादी के लिए टीम से विश्राम लेने वाले कप्तान कोहली इस दौरे से टीम में जुड़ेगे। बता दें कि टीम इंडिया का अफ्रीकी दौरा काफी महत्वपूर्ण है। एशियाई सरजंमी पर बेहतरीन प्रदर्शन वाली टीम इंडिया के लिए इस दौरे को अग्निपरीक्षा जैसा माना जा रहा है।

विराट के साथ अफ्रीका भी जाएंगी अनुष्का
साल 2018 की शुरुआत अनुष्का विराट के साथ दक्षिण अफ्रीका में करेंगी। अनुष्का जनवरी के पहले हफ्ते में भारत लौटेंगी। इसके बाद वे अपने बॉलीवुड करियर की ओर लगेंगी। बता दें कि अनुष्का अभी वरुण धवन के साथ सुई-धागा फिल्म कर रही है। जिसकी एक तस्वीर हाल ही में वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।