5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 World Cup से ठीक पहले न्यूजीलैंड के कैंप में फैली बीमारी, बैक-टू-बैक बीमार पड़े 2 स्टार खिलाड़ी

T20 World Cup 2026 से पहले न्‍यूजीलैंड के खेमे बुरी खबर आ रही है। उसके स्‍टार खिलाड़ी डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र बीमार हो गए है। इस वजह से वह यूएसए के खिलाफ वार्म-अप मैच से भी बाहर हो गए हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Feb 05, 2026

T20 World Cup 2026

न्‍यूजीलैंड के खिलाड़ी डेवॉन कॉनवे और रचिन रविंद्र। (फोटो सोर्स: IANS)

T20 World Cup 2026 शुरू होने से ठीक पहले न्‍यूजीलैंड के खेमे से टेंशन बढ़ाने वाली खबर आ रही है। कीवी टीम के दो अहम बल्लेबाज रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे बीमार पड़ गए हैं। बीमारी के चलते ये दोनों यूएसए के खिलाफ वार्म-अप मैच से भी बाहर हो गए हैं। हालांकि कोच रॉब वाल्टर ने उम्‍मीद जताई है कि ये दोनों 8 फरवरी को अफगानिस्‍तान के खिलाफ मैच से पहले तक ठीक हो जाएंगे।

नहीं खेलेंगे वार्म-अप मैच

न्यूजीलैंड को मुंबई में यूएसए के खिलाफ अपना वार्म-अप मैच खेलना है और टीम में फिन एलन भी नहीं खेलेंगे, क्योंकि वह कंधे की चोट से उबर रहे हैं। वाल्टर ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा कि दुर्भाग्य से इस समय कैंप में थोड़ी बीमारी फैली हुई है। इसलिए डेवोन और रचिन वायरल इन्फेक्शन से जूझ रहे हैं, जो मुझे लगता है कि टूर का हिस्सा है।

उन्‍होंने बताया कि रचिन मेरे बगल वाले कमरे में हैं और रात भर उसकी आवाज़ ठीक नहीं लग रही थी। इसलिए मुझे लगता है कि वह शायद परेशान हैं। इस बीच वे रविवार को चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेंगे। इसके अलावा माइकल ब्रेसवेल भी पिंडली की चोट के बाद ठीक हो गए हैं। इस स्टेज पर हर कोई पहले मैच के लिए फिट और हेल्दी होने की राह पर है।

लॉकी फर्ग्यूसन की वापसी

दूसरी तरफ टीम के लिए एक अच्छी बात ये है कि तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन की वापसी हो सकती है। वह अच्छी स्पीड से गेंदबाजी कर सकते हैं और टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की यात्रा में अहम भूमिका निभा सकते हैं। वाल्टर ने कहा कि उन्होंने वर्ल्ड कप के लिए खुद को तैयार करने के लिए बहुत कड़ी मेहनत की है।

उन्होंने कहा था कि वह धीरे-धीरे शुरुआत करेंगे, लेकिन वह 145 (किमी प्रति घंटा) की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे थे। अगर यह उनकी धीरे-धीरे शुरुआत है तो मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि आगे क्या होने वाला है।