
बुलंदशहर। सिकंदराबाद के गांव पीर बयानी में एक घर में कुछ लोग इकट्ठा हुए। शुक्रवार को जुमे की नमाज अता करने लगे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को देख नमाज पढ़ने वाले लोग भाग खड़े हुए। हालांकि, नमाज पढ़ते का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा है। आनन-फानन में सिकंदराबाद कोतवाली में 16 नामजद 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ एक घर में नमाज पढ़ने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
पीर बयानी गांव में कुछ लोग चोरी छुपे जुमे की नमाज पढ़ते नजर आ रहे हैं। मामले का वीडियो एक युवक ने बनाया तो कुछ लोग युवक के पीछे ही भागने लगे। आनन-फानन में जब पुलिस मौके पर पहुंची तो गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हालांकि 16 लोगों को नामजद व 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ बुलंदशहर के सिकंद्राबाद कोतवाली में मामला दर्ज हो गया है । वीडियो बनाने पर नमाजियों का एक पक्ष विरोध में भी उतरा, लेकिन पुलिस के समझाने पर सब कुछ शांत हो गया। वहीं, गांव के निवासी मनवीर ने बताया कि कुछ लोग कल जुमे की नमाज एक घर में इक्ट्ठा हुए थे। उसी दौरान एक युवक ने उनकी वीडियो बना ली।
एसएसपी संतोष कुमार बुलंदशहर एक गांव में एक घर में नमाज पढ़ने की सूचना प्राप्त हुई थी। तत्काल मौके पहुंची यह नमाज पढ़ने खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया और कार्रवाई की जा रही है।
Updated on:
04 Apr 2020 10:08 am
Published on:
04 Apr 2020 10:06 am
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
