
बच्चे का मुंडन कराकर लौट रहा था परिवार खड़े ट्रक में घुसी कार, चार की मौत
बुलंदशहर।बंदायू से बच्चे का मुंडन कराकर दिल्ली लौट रहे एक परिवार में उस समय कोहराम मच गया।जब उनके परिवार के चार लोगों की मौत बुलंदशहर के पास कार टक्कराने से हो गर्इ।वहीं कार सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं पुलिस हादसे का कारण ड्राइवर को नींद की झपकी आना मान रही है।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, कार सवार एक महिला समेत चार लोगों की मौत
बच्चे का मुंडन कराकर कार से घर लौट रहा था परिवार
बुलंदशहर में कोतवाली देहात एनएच-91 पर ठंडी प्याऊ के पास सोमवार तड़के एक इको कार खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भंयकर की था कि चारों तरफ चीख पुकार मच गर्इ। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।वहां डाॅक्टरों ने परिवार के 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं सात लोगों की हालत गंभीर बतार्इ जा रही है।घायल हुए परिवार के शख्स ने बताया कि वह दिल्ली के रहने वाले है। उनका परिवार पोते हर्श का मुंडन कराकर बदायू से लौट रहा था। तभी उनकी कार सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक में जा टकराई और हादसा हो गया। हादसे में राजेश कुमार, रानी ,अजय और ड्राइवर की मौत हो गयी ,राजेश कुमार दिल्ली कैलाशपुरी हीरा मोहल्ले के रहने वाले हैं। वहीं घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस की मदद से उनके घर पर सम्पर्क साधकर सूचना दी गयी।
इस वजह से हुआ हादसा
वहीं मौके पर पहुंचे कोतवाली देहात के इंस्पेक्टर ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। जिस पर कोतवाली देहात के लोग पहुंचे थे। वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया ,मृतक लोगों को पोस्टमार्टम कराकर उनके परिवार को शव सौंप दिया गया है। जिसमें चार लोगों की मौत हुई 7 लोग घायल हुए हैं। ड्राइवर की भी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने घटना का कारण ड्राइवर को झपकी आना मान रही है।
Published on:
16 Oct 2018 10:13 am
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
