7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुलंदशहर हिंसा के दो दिन बाद फिर गोकशी की अफवाह से गर्माया माहौल, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

जहांगीराबाद स्थित बुध की पैंठ के समीप पशु अवशेष गड्ढे में मिलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

less than 1 minute read
Google source verification
picture

बुलंदशहर हिंसा के दो दिन बाद फिर गोकशी की अफवाह से गर्माया माहौल, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

बुलन्दशहर। 3 नवंबर को गोकशी की अफवाह के बाद हुई हिंसा में एक इंस्पेक्टर शहीद हो गए। वहीं इस घटना में एक युवक की भी जान चली गई। इसके बाद जहां जिले भर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है वहीं अब एक बार फिर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की गई है।

यह भी पढ़ें : बुलंदशहर हिंसा में मारे गए शख्स सुमित का नाम हटाया जाएगा एफआईआर से, जानिए क्यो

दरअसल, बुधवार को जिले के जहांगीराबाद में भी कथित गोकशी का मामला सामने आई है। जहांगीराबाद स्थित बुध की पैंठ के समीप पशु अवशेष गड्ढे में मिलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे कुछ हिन्दू संगठनों इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गड्ढे में पड़े कथित गौ अवशेषों को जेसीबी मंगवाकर दबवा दिया।

वहीं जनपद में फिर से गौकशी की अफवाह आग की तरह फैल गई। जिससे प्रशासनिक अधिकारियों की नींद उड़ गई। फिर से कहीं फिजा खराब न हो जाए, इसीलिए तमाम प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम अनूपशहर, एसडीएम स्याना, सीओ अनूपशहर व एसडीएम सदर ने जाकर हिन्दू संगठनों को तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें : बुलंदशहर हिंसा में शहीद सुबोध सिंह के पिता की भी ऐसे हुई थी मौत

पुलिस का कहना है कि बीती रात दो लोगों को पशु तस्करी के आरोप में घटना स्थल से कुछ दूरी पर ही गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो पशु अवषेश मुक्त कराए गए थे। पुलिस पकड़े गए तस्करों से पूछताछ करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि दोनों झांसी व सहारनपुर के निवासी हैं।