बुलंदशहर. नगर निकाय चुनावों में मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशी सब तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। मतदाताओं को अपनी तरफ मोड़ने के लिए कहीं शराब, तो कही दावतों को दौर जारी है। वहीं, बुलंदशहर के डिबाई में एक निर्दलीय प्रत्याशी ने मतदाताओं को रिझाने के लिए सपना चौधरी स्टाइल के डांस का सहारा लिया है। प्रत्याशी ने रागनी कलाकारों को बुलाकर रागनी का आयोजन कराया और डांसरों से खूब डांस कराया। जिसका एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है और प्रत्याशी पर आदर्श आचार संहिता के उलंघन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।