
बुलंदशहर। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को 50 हजार का इनामी शार्प शूटर नसीम उर्फ रिजवान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, नसीम मशहूर पाकिस्तानी लेखक तारिक फतेह को मारने की तैयारी में था। इसके लिए अंडरवर्ल्ड से उसे डेढ करोड़ रुपये की सुपारी मिली थी। पुलिस ने नसीम के पास से पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए हैं।
मुजफ्फरनगर का रहनेवाला है नसीम
दिल्ली पुलिस के डीसीपी अजिंत सिंगला ने बताया, ' नसीम मूलरूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है और बुलंदशहर में कपड़ा का व्यवसाय करता था।' उन्होंने बताया कि उसे अंडरवर्ल्ड की दुनिया में आने की चाहत थी, इसके लिए साल 2010 में उसने एक शख्स की हत्या कर दी। इसके बाद वो चर्चा में आ गया। पुलिस के मुताबिक, कुछ महीने पहले वो अपने एक साथी जुनैद के साथ मुंबई गया, जहां उसने जुनैद के फोन से ही तारिक फतेह को मारने के लिए डेढ़ करोड़ की सुपारी ली। सिंगला ने यह भी बताया कि दिल्ली पुलिस की लिस्ट में ये 50 हजार का इनामी भी था। गिरफ्तारी के बाद उसने पुलिस को अंडरवर्ल्ड के छोटा शकील से जुड़ी कई अहम जानकारी भी दी है। पूछताछ के दौरान नसीम ने कबूल किया है कि वो कई बार अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील से फोन पर बात कर चुका है। नसीम ने ये भी कबूला है कि मुन्ना सिंह नामक एक शख्स ने उसे तारिक फतेह की हत्या के लिए डेढ़ करोड़ रुपये देने की बात कही थी। पुलिस का यह भी कहना है कि नसीम केवल तारिक फतेह की ही हत्या नहीं करना चाहता था, बल्कि बिजनौर और दिल्ली के व्यापारियों की हत्या करने के भी फिराक में था। जिसके बदले उसे 45 लाख से डेढ़ करोड़ तक की रकम मिलनी थी। जानकारी के मुताबिक, लेखक तारिक फतेह के अलाव नसीम ने दो और बड़ी वारदातों को अंजाम देने के लिए भी सुपारी ली थी। जिसमें आन्ध्र प्रदेश में वारदात के लिए उसे डेढ़ करोड़ मिलने वाले थे। यह रकम बिजनौर जेल में बंद मुन्ना सिंह के मार्फत उसे मिलनी थी। फिलहाल पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है और कई अहम जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।
कनेडियन लेखक हैं तारिख फतेह
तारिक फतेह पाकिस्तानी मूल के कनेडियन लेखक हैं। उन्हें शरिया कानून की आलोचना करने वाली शख्सियतों में से एक माना जाता है। फतेह के बयान आमतौर पर इस्लामिक कानून के इतर रहे हैं। कई बार उनके सार्वजनिक बयानों से विवाद भी पैदा हो चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस्लाम पर तारिक फतेह के बयान से दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील जैसे मोस्ट वांटेड खासा विरोध करते हैं।
Published on:
01 Nov 2017 06:48 pm
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
