
वर्दी के रौब में सीएनजी पंप के कर्मचारियों के साथ गुंडागर्दी करने वाला दरोगा निलंबित
बुलंदशहर. यूपी पुलिस ने बुलंदशहर में खुर्जा के सीएनजी पंप पर दरोगा की दबंगई सीसीटी कैमरे में कैद होने के बाद एसपी एन कोलांची ने बड़ी कार्ररवाई की है। सोशल मीडिया में दरोगा के दबंगई की वीडियो वायरल होने के बाद जांच में दरोगा को दोषी पाए जाने पर उनको तत्काल निलंबित कर दिया है।
दरअसल, खुर्जा के आरआर सीएनजी पंप पर बुलंदशहर की आवास विकास पुलिस चौकी का इंचार्ज नकुल सिंह सीएनजी भरवाने के लिए पहुंचा था। सीएनजी पंप का कर्मचारी दरोगा से महज ये इल्तिज़ा किया कि आगे वाली मशीन से सीएनजी भरवा लें। ये सुनकर दरोगा ने अपना आपा खो दिया और कर्मचारियों पर थप्पड़ बरसाने लगे। इस दौरान दरोगा का गुस्सा यहां शांत नहीं हुाआ। वह यहां पर एक कर्मचारी को पीटकर शांत नहीं हुआ, बल्कि वर्दी के रौब में वह एक के बाद एक कई र्मचारियों को थप्पड़ मारता चला गया। ये पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद दरोगा की ही नहीं, बल्कि पूरे यूपी पुलिस की पजीहत हो रही है। थप्पड़ों को बारिश के बाद आप खुद अंदाजा लगा लीजिए कि यूपी पुलिस आखिर कर क्या रही है। इसके बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
Published on:
16 May 2019 12:42 pm
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
