
बुलंदशहर हिंसा: शहीद इंस्पेक्टर को गोली मारने वाला निकला फौजी, जम्मू पहुंची जांच टीम
बुलंदशहर. बुलंदशहर हिंसा की जांच कर रही एसआईटी और एसटीएफ की टीम को अहम सबूत हाथ लगे है। हिंसा में शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह को गोली मारने वाले आरोपी के बारे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस का दावा है कि शहीद सुबोध कुमार सिंह को एक फौजी ने गोली मारी थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हिंसा के समय जवान मौके पर मौजूद था। फौजी छूट्टी लेकर गांव आया हुआ था, लेकिन बवाल के बाद वह जम्मू भाग गया। बताया गया है कि फौजी जम्मू में तैनात है। बताया गया है कि जांच में सामने आया है कि उसकी ही अवैध पिस्टल से इंस्पेक्टर को गोली मारी गई थी।
बता दें कि स्याना कोतवाली एरिया के चिंगरावठी चौकी के पास कथित गोकशी को लेकर हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और एक सुमित नाम के शख्स की जान चली गई थी। दोनों की मौत गोली लगने से हुई थी। इस मामले में पुलिस ने 27 नामजद और 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हिंसा का मुख्य आरोपी पुलिस ने योगेश राज को बनाया है। वहीं फौजी का नाम भी एफआईआर में दर्ज है।
दरअसल में, हिंसा के मामले के 203 वीडियो पुलिस के सामने आए है। अधिकतर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए थे। वीडियो के जरिये भी पुलिस हिंसा की जांच कर रही है। इन्हीं में से एक वीडियो पुलिस के हाथ लगा है। जिसमें एक फौजी गोली चलाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने गहनता से जांच की तो वह बुलंदशहर का निकाला। बताया गया है कि फौजी का नाम एफआईआर में दर्ज है। पुलिस के सीनियर अफसरों ने फौजी की यूनिट से बातचीत की। अमर उजाला की खबर के मुताबिक फौजी का गोली मारने का एक वीडियो वायरल हुआ है। बातचीत के दौरान अफसरों ने फौजी को सौंपने का आश्वासन दिया है। अधिकारियों ने एक टीम को जम्मू रवाना कर दिया है। यह भीड़ में गोली चलाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस का दावा है कि फौजी ने इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह को गोली मारी है। वीडियो में पहचान के बाद में पुलिस ने उसके घर में दबिश भी दी थी, लेकिन वह घर नहीं मिला। यह छूट्टी पर आया था और बवाल के बाद जम्मू चला गया।
Published on:
07 Dec 2018 08:39 am
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
