
बुलंदशहर। कानून की रखवाले पुलिसकर्मी एक बार फिर भ्रष्टाचार के घेरे में सामने आए है। एसएसपी ने थाना सिकंदराबाद में तैनात पुलिसकर्मियों को गैरकानूनी कार्यो में लिप्त होने की शिकायत मिलने पर जांच कराई। जांच के बाद 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इनपर गिरोह बनाकर लोगों से रुपये हड़पते थे। चारों के खिलाफ सिकंदराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
एसएसपी संतोष कुमार के मुताबिक, 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ गिरोह बनाकर लोगों से अवैध रिश्वत लेने का मामला सामने आया था। इस मामले की जांच सीओ सिकंदराबाद गोपाल सिंह को सौंपी थी। जांच के बाद चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इनके खिलाफ धारा 323, 386, 343 व 7/13 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए एसएसपी संतोष कुमार ने बताया ये चारोंं सिपाही कुछ लोगों के साथ मिलकर गिरोह चला रहे थे। ये लोगों से अवैध वसूली कर रहे थे। इनकी जांच कराई गई। दोषी पाए जाने के बाद चारों के खिलाफ सिकंदराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
Updated on:
08 Mar 2020 03:59 pm
Published on:
08 Mar 2020 03:58 pm
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
