बुलंदशहर

Janta Curfew: पांच बजते ही बजी थाली व तालियां तो सरकारी गाड़ियों के सायरन से गूंज उठा शहर

Highlights: -शाम के पांच बजते ही देशभर के लोगों ने जमकर तालियां व थालियां बजाई -डीएम और एसएसपी ने भी काला आम चौहारे पर सरकारी गाड़ियों के सायरन बजवाए -इस तरह से स्वास्थ्यकर्मियों को धन्यवाद और सम्मान दिया
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Mar 2020, 7:36 PM IST
screenshot_from_2020-03-22_19-29-40.jpg

बुलंदशहर। कोरोना वायरस के मद्देनजर पीएम मोदी के आह्वान पर एक दिन के लिए जनता कर्फ्यू के दिन शाम पांच बजे मेडिकल टीम के लिए देशवासियों ने जमकर थाली व ताली बजाईं। इस कड़ी में बुलंदशहर में सरकारी गाड़ियों के सायरन बजाकर भी डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान किया गया।

दरअसल, बुलंदशहर नगर में 5 बजते ही डीएम रविन्द्र कुमार और एसएसपी संतोष सिंह ने काले आम के चौराहे पर सरकारी गाड़ियों के सायरन बजाकर जनता कर्फ्यू में ड्यूटी निभा रहे सरकारी कर्मचारियों के अलावा मीडियाकर्मियों व स्वास्थ्यकर्मियों को ताली बजाकर सम्मानित किया। साथ ही नगर के विभिन्न इलाकों में महिला,पुरुषों और बच्चों ने अपने घर के बाहर आकर मंदिर की घंटियां, शंख, थाली व तालियां बजाकर सम्मान किया।

गौरतलब है कि देशभर में कोरोना वायरस लगातार लोगों को अपनी जद में रहा है। हालांकि सरकार व प्रशासन द्वारा इसे मात देने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं इस पर लगाम लगाने के लिए देश के 75 जिलों में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। जिसके बाद इन जिलों के लोग बेवजह अपने घरों से बाहर नहीं घूम सकेंगे।

Updated on:
22 Mar 2020, 7:36 PM IST
Published on: