मुरादाबाद: कोरोना वायरस से जंग के लिए आज जनता कर्फ्यू के आह्वान का देश के साथ-साथ पूरे जनपद में असर देखने को मिला है। जिसमें सुबह सात बजे से रात दस बजे तक लोग घरों में ही रहे, सभी तरह के बाजार पूरी तरह बंद रहे। यही नहीं गली मोहल्लों से लेकर हाइवे तक पर भी वाहनों की आवाजाही बंद रही। वहीँ शाम पांच बजते ही लोगों ने ताली और थाली बजाकर काम पर लगे कर्मियों का धन्यवाद किया और उनका उत्साह बढ़ाया। इसके साथ ही जनपद में आज एक और अच्छी खबर ये आई कि तीन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिस पर स्वास्थ्य विभाग के साथ ही प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।