9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: संसद में तीन तलाक बिल पर हो रही बहस, इस जिले में युवक पत्नी से कह दिया, तलाक..तलाक..तलाक

-मामला बुलंदशहर के थाना पहासू के गांव नगला सारंगपुर का है -आशा की शादी 8 साल पहले अलीगढ़ थाना छर्रा के गांव नसेनी के अंसार अहमद से हुई थी -आशा को दो बेटी होने के बाद उसके ससुराल वाले मानसिक रूप से परेशान करते थे।

less than 1 minute read
Google source verification
triple talaq

संसद में तीन तलाक बिल पर हो रही बहस, इस जिले में युवक पत्नी से कह दिया, तलाक..तलाक..तलाक

बुलंदशहर। संसद में तीन तलाक बिल पास होने पर शुक्रवार को बहस हुई। वहीं इससे पहले एक और बार तीन तलाक का मामला सामने आया है। जिसमें बेटी पैदा होने से नाराज पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर तीन बार तलाक.. तलाक.. तलाक कहकर मायके छोड़कर फरार हो गया। अब पीड़िता इंसाफ के लिए थाने के चक्कर लगा रही है।

यह भी पढ़ें : भीषण गर्मी के बीच इस शहर में आसमान से बरसी राहत की बौछारें, जानिए क्या रहा शुक्रवार का तापमान

मामला बुलंदशहर के थाना पहासू के गांव नगला सारंगपुर का है। जहां रहने वाली आशा की शादी 8 साल पहले अलीगढ़ थाना छर्रा के गांव नसेनी के अंसार अहमद से हुई थी। आरोप है कि आशा को लगातार दो बेटी होने के बाद उसके ससुराल वाले मानसिक रूप से परेशान करते थे। पीड़िता का कहना है कि बुधवार को उसके पति ने उसके साथ पहले जमकर मारपीट की और उसे 3 बार तलाक कहकर उसके गांव के बाहर छोड़कर भाग गया।

यह भी पढ़ें : भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को पुलिस ने लिया हिरासत में, समर्थकों में उबाल, भारी फोर्स तैनात

पीड़िता का कहना है कि वह पिछले कई दिनों से पहासू थाने के चक्कर काट रही थी। जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को ससुराल वालों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं आला अधिकारियों का दावा है कि पीड़िता की तहरीर पर पहासू थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।