7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गंगा ने लिया विकराल रूप, दिखा ऐसा नजारा कि दहशत से भागे लोग

गंगा में समाए दो मकान और एक आश्रम की दीवार

2 min read
Google source verification
Ganga River

गंगा ने लिया विक्राल रूप, दिखा ऐसा नजारा कि दहशत से भागे लोग

बुलंदशहर. प्रदेश में बरसात शुरू होने के साथ ही नदियों का जल स्तर भी बढ़ना शुरु हो गया है। पहाड़ का पानी नदी में आने के साथ ही मैदानी इलाकों में हुई तेज बारिश की वजह से नदियां विकराल रूप लेती दिख रही है। हालात अब बेकाबू होते नजर आ रहे हैं। जगह-जगह तटबंध कटने की खबरों के बीच बुलंदशहर में भी गंगा का विकारल रूप देखने को मिला। यहां नदी का जल स्तर बढ़ने और तेज बहाव की वजह से तटों का कटान शुरू होने की वजह से दो मकान और एक आश्रम की दीवार गंगा में समा गई।

यह भी देखें- UPPSC एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में ऐसी-ऐसी चीजें पहनने पर लगाई गई रोक, जानकर आ जाएगा गुस्सा

नदी का जल स्तर बढ़ने की वजह से गंगा के किनारे बाढ़ की स्तिथि पैदा हो गई है। हालात को देखते हुए बुलंदशहर के डीएम ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का निरीक्षण किया। इसके साथ ही नदी के कटान पर काबू पाने के लिए भी प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इसके साथ ही डीएम ने अधिकारियों को राहत कार्य शुरू करने के भी निर्देश दिए हैं। इसके अलावा गंगा में समाने वाले मकान में रहने वाले लोगों के लिए रहने की व्यवस्था करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

यह भी देखें- एक पिता ने अपने ही मासूमों को दी ऐसी खौफनाक सजा कि देखने वाले भी कांप उठे

आश्रम की दीवार गिरती हुई कैमरे में हुई कैद
गंगा का जल स्तर बढ़ने के बाद गांव के किनारे कुछ युवक खड़े होकर बाढ़ का नजारा देख रहे थे। तभी गांव की तरफ शुरू हुए कटान ने देखते ही देखते दो मकानों और एक आश्रम की दीवार अपने में समाहित कर लिया। इस दौरान यहां युवकों ने पूरी घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद डीएम ने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी है कि सामान्य बाढ़ में कोई भी लापरवाही पाई गई तो उसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि गंगा में मकान समाने की घटना बुलंदशहर के राजघाट और गंगाघाट का है।