4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में सो रही थी महिला, तभी देर रात बेटे ने किया कुछ ऐसा कि मच गई चीख-पुकार, देखें वीडियो

अनीता सैनी अपने पुत्र पंकज के साथ घर में थी। देर रात को पंकज ने जैसे ही गैस जलायी तो गैस के गुब्बार के साथ मकान में अचानक तेज विस्फोट हुआ और मां-बेटा बुरी तरह से झुलस गये।

less than 1 minute read
Google source verification
house

घर में सो रही थी महिला, तभी देर रात बेटे ने किया कुछ ऐसा कि मच गई चीख-पुकार, देखें वीडियो

बुलन्दशहर। जनपद में गैस जलाने के दौरान सिलेंडर में भयंकर विस्फोट हो गया। जिसमें मां-बेटा बुरी तरफ से झुलस गये और दो मकानों की दीवार गिर गयी। विस्फोट के बाद इलाके में हडकम्प मच गया।

यह भी पढ़ें : गोशाला से निकले सांड ने गांव वालों पर बोला हमला, एक शख्स की हुर्इ मौत- देखें वीडियो

मामला बुलन्दशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र का, जहां इन मकानों की धराशायी दीवारों को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि विस्फोट कितना जबरदस्त होगा। दरअसल, अनीता सैनी अपने पुत्र पंकज के साथ घर में थी। देर रात को पंकज ने जैसे ही गैस जलायी तो गैस के गुब्बार के साथ मकान में अचानक तेज विस्फोट हुआ और मां-बेटा बुरी तरह से झुलस गये।

यह भी पढ़ें : पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देना पड़ा भारी, सैकड़ों लोगों के खिलाफ केस दर्ज

विस्फोट में अनीता सैनी और पडौसी रामभरोसे सैनी के मकान की दीवार गिर गयी। अनीता सैनी के मकान में तरेड भी पड गयी। गंभीर रूप से झुलसे- मां-बेटा को मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से दोनो को मेरठ हायर मेडिकल सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया है।