25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विवाहित भांजी के घर आता था मामा फिर कर दिया ऐसा कांड, पति लगा रहा पुलिस के पास गुहार

बुलंदशहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक मामा विवाहित भांजी के घर रोज आता-जाता था। फिर एक दिन दोनों लापता हो गए किसी को भी इस मामले की भनक तक न लगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Avaneesh Kumar Mishra

•

Updated: 29 May 2025, 5:47 PM IST

AI द्वारा जेनरेटेड इमेज।

बुलंदशहर : जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के मुरसाना गांव की रहने वाली एक विवाहिता अपने ससुराल से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। महिला के पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी को उसका मामा बताने वाला व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पति ने एसएसपी से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

मुरसाना निवासी रूपेश ने बताया कि उसकी पत्नी पूजा (38 वर्ष) बीते 15 मई की शाम करीब 6 बजे से लापता है। इस संबंध में कोतवाली देहात थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रूपेश ने बताया कि सम्भल निवासी सोनू गिरी नामक व्यक्ति अक्सर उनके घर आता-जाता था और पूजा उसे अपना मामा बताती थी।

रूपेश के मुताबिक, पूजा के लापता होने वाले दिन से ही सोनू और पूजा दोनों के मोबाइल फोन बंद हैं, हालांकि रात में 12 बजे के बाद दोनों नंबरों की लोकेशन एक्टिव हो जाती है। हाल ही में पूजा से फोन पर बात हुई थी, लेकिन उसने हर बार अपनी लोकेशन अलग-अलग शहरों में बताई।

थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

पीड़ित रूपेश ने एसएसपी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि थाना पुलिस उनकी पत्नी की तलाश में कोई गंभीर प्रयास नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि उन्हें यह जानकारी मिली है कि सोनू गिरी सम्भल जिले के सोनल पट्टी गांव का निवासी है, बावजूद इसके पुलिस ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

यह भी पढ़ें : इलेक्ट्रिक वाहनों में UP नंबर वन, दिल्ली और महाराष्ट्र को छोड़ा पीछे, इतने वाहन हो चुके रजिस्टर्ड

शारीरिक रूप से दिव्यांग होने के कारण रूपेश को थाने आने-जाने में भी दिक्कत होती है। बावजूद इसके, उन्हें पुलिस की ओर से कोई सहयोग या सहानुभूति नहीं मिल रही है।

इस मामले में एएसपी ऋजुल ने कहा कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी और पूजा की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। जल्द ही इस मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग