16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Crime : पत्नी मायके से नहीं आई तो बच्चों संग जहर खाकर कर ली आत्महत्या

UP Crime : कैब चालक नाराज पत्नी को दिवाली पर लेने ससुराल गया था। पत्नी नहीं आई तो क्षुब्ध होकर मासूम बच्चों के साथ कार में ही जहर खा लिया।

less than 1 minute read
Google source verification
UP Crime

मरने से पहले बच्चों के साथ कार में बैठकर वीडियो बनाता कैब ड्राइवर पुनीत

UP Crime : बुलंदशहर की इस घटना ने सभी को झकझोर दिया। दिवाली पर भी पत्नी मायके से पति के साथ नहीं आई तो दुखी होकर पति ने बच्चों संग जहर खाकर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले इसने अपने दोनो बच्चों के साथ वीडियो बनाई और कहा कि, ''मेरी और मेरे बच्चों की मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी है, पत्नी को कम से कम फांसी का सजा देना''

ससुराल के बाहर कार में बैठकर खाया जहर

बुलंदशहर की कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव जाटपुरा का रहने वाले 30 वर्षीय पुनीत सिंह की शादी करीब चार साल पहले अनूपशहर थाना क्षेत्र के गांव तेलिया नगला की रहने वाली अंशु नाम की लड़की से हुई थी। शादी के बाद इनके दो बेटे हुए। तीन वर्षीय विराट और डेढ़ वर्षीय युवराज को साथ लेकर पुनीत अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया था। करीब एक साल पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद से ही पत्नी ससुराल में रह रही थी। पुनीत के अनुसार उसने पत्नी को काफी समझाया लेकिन वो साथ नहीं आई। इससे पुनीत इतना क्षुब्ध हो गया कि उसे लगा इस जीवन से कोई फायदा नहीं है। इसके बाद उसने कार में बैठकर एक वीडियो बनाई। अपने दोनों बच्चे दिखाए और पूरी कहानी बताते हुए कहा कि वह मरने जा रहा हूं। इसके बाद अपने डेढ़ वर्षीय बेटे को जहर देकर खुद भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। बड़ा बेटा बच गया लेकिन पुनीत और छोटे बेटे की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए हैं। परिवार वालों की ओर से तहरीर आने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: मातम में बदलीं दिवाली की खुशियां, एटा एसपी के पीआरओ की घर पहुंचने के कुछ घंटे बाद ही मौत