15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bulandshahr: रात में बहू की करतूत से पति बेहोश, ससुर के उड़े होश, जागे तो पता चली हकीकत

जिले के कस्बा स्याना में चौकाने वाला मामला सामने आया है। शादी के तीन साल बाद बहू ने ऐसा कदम उठाया, जिससे ससुरालवालों के होश उड़ गए।

less than 1 minute read
Google source verification
a2801.jpg

एक महिला की करतूत से उसके पति और ससुरालवालों के होश उड़ गए। महिला अपने पति और ससुराल वालों को रात के खाने में नशे का पाउड़र मिलाकर खिलाकर बेहोश कर फरार हो गई।

जाते समय महिला घर से लाखों के जेवर, 20 हजार की नकदी और बेटी को ले गई। पीड़ितों को घटना की जानकारी सुबह ली जब वो होश में आए। ससुरालियों ने थाने में तहरीर दी है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि बुधवार रात परिवार के सदस्य घर पर थे। उसके पुत्रवधू ने सब्जी और अन्य खाना बनाया। सास, ददिया सास, पति, ननद देवर सभी ने खाना खाया। ससुर ने खाना नहीं खाया था वह अपने कमरे में जाकर सो गए थे।

सुबह बेसुध मिले परिवार के लोग
गुरुवार की सुबह सात बजे ससुर की आंख खुली तो देखा सभी लोग सो रहे हैं। आवाज देकर उठाना चाहा लेकिन सब बेसुध पड़े थे। इससे उसके होश उड़ गए।

उसने बहू को आवाज दी तो उसका कोई अता-पता नहीं मिला। वह घर से गायब थी। ससुर ने पड़ोसियों की मदद से बेसुध परिजनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया।

यह भी पढ़ें : Weather Update: UP के इन जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, बिजली गुल हाइवे बाधित

मायके भी नहीं पहुंची महिला
उपचार के बाद हालत में सुधार आया। बाद में सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ससुर ने बताया कि बहू के मायके संपर्क किया तो पता चला कि वो वहां नहीं पहुंची है।

पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पत्नी घर में रखे सोने चांदी के जेवर 20 हजार की नकदी और दो साल की बेटी को अपने साथ ले गई है।