3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में महिला को अकेला पाकर दरोगा ने की ऐसी गंदी हरकत, एसएसपी ने तुरंत लिया बड़ा एक्शन

खास बातें- दरोगा पर शराब पीकर घर में अकेली महिला से छेड़छाड़ का आरोप देह व्यापार की सूचना पर दबिश डालने पहुंचा था दरोगा महिला पुलिस साथ लेकर नहीं जाने पर दरोगा को लाइनहाजिर

2 min read
Google source verification
Bulandshahr

बुलंदशहर. महिलाओं की सुरक्षा के दावे करने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस पर ही अब छेड़छाड़ के आरोप लग रहे हैं। ताजा मामला बुलंदशहर के थाना पहासू कस्बे का है। जहां शुक्रवार देर रात दबिश देने गए एक दरोगा पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। महिला का कहना है कि दरोगा ने उसे अकेला देखते हुए उससे छेड़छाड़ की। हालांकि इसका विरोध करने पर दरोगा घर से चला गया। परिजनों के घर लौटने पर महिला ने आपबीती सुनाई। अब पीड़ित महिला यूपी पुलिस के दरोगा खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है।

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन मनाकर भाई के घर से लौट रही बहन को लिफ्ट देकर रातभर कार में दरिंदगी

दरअसल, बुलंदशहर के थाना पहासू कस्बे में शुक्रवार रात डायल 100 पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहल्ले में देह व्यापार चल रहा है। सूचना मिलते ही यूपी पुलिस का एक दरोगा सिपाही को लेकर दबिश देने पहुंच गए। दबिश के दौरान घर में अकेली महिला को देख उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि रात 12 बजे अकेले दरोगा बिना महिला पुलिस को साथ लिए दबिश देने पहुंचे थे। महिला ने विरोध किया तो दरोगा वहां से चलते बने।बताया जा रहा है के दरोगा ने शराब भी पी रखी थी।

यह भी पढ़ें- छेड़छाड़ से परेशान बेटी ने छोड़ा ट्यूशन, सीएम से गुहार लगाने के बाद हरकत में आयी पुलिस

फिलहाल पीड़िता दरोगा खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। इस मामले को एसएसपी बुलंदशहर संतोष कुमार ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच सीओ को सौंप दी है। एसएसपी ने बताया है कि दबिश के लिए चौकी इंचार्ज सतपाल सिंह गए थे, लेकिन वहां खींचातानी हुई थी, लेकिन छेड़छाड़ की घटना नहीं हुई है। फिलहाल दबिश के दौरान महिला पुलिस साथ लेकर नहीं जाने पर दरोगा को लाइनहाजिर कर दिया गया है। सीओ शिकारपुर इसकी जांच कर रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Facebook पर युवती को दोस्ती पड़ी महंगी, दोस्त ने नौकरी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Story Loader