3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देशभर के किन्नर बूंदी में रहकर करेंगे मेडिटेशन, बनेंगे योग गुरु

छोटीकाशी के नाम से विख्यात बूंदी शहर की आबोहवा के बीच देशभर के किन्नर यहां योग शिक्षा लेंगे। इनके लिए 23 मई से 6 जून तक योग शिविर लगाया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
150 transgender people to participate in 15-day yoga camp in Bundi

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

छोटीकाशी के नाम से विख्यात बूंदी शहर की आबोहवा के बीच देशभर के किन्नर यहां योग शिक्षा लेंगे। इनके लिए 23 मई से 6 जून तक योग शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर जैतसागर रोड स्थित परशुराम वाटिका परिसर में आयोजित होगा। शिविर में डेढ सौ से अधिक किन्नर हिस्सा लेंगे। जो न सिर्फ योग सीखेंगे बल्कि जिले के रमणीक स्थलों से रूबरू होकर इन स्थलों पर मेडिटेशन भी करेंगे।

अन्तरराष्ट्रीय योग गुरु और हांगकांग में योगा केंद्र संचालित कर चुके नवीन मेघवाल ने बताया कि यह विशेष योग प्रशिक्षक कोर्स समत्वम् ट्रस्ट के बैनर तले होगा। उन्होंने बताया कि किन्नरों को योग शिक्षक के रूप में तैयार किया जाएगा। शिविर के लिए बूंदी का चयन इसलिए किया, क्योंकि यहां की प्राकृतिक आबोहवा खास है।

योग गुरु नवीन मेघवाल मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर की ओर से बाली में चल रहे विवेकानंद सेंटर के निदेशक और बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल के बेटे हैं। आयोजन नि:शुल्क होगा। इस दौरान कांताबुआ, बूंदी किन्नर समाज की मुखिया काजल एवं समत्वम् के ट्रस्टी पुनीत शर्मा मौजूद रहे।

...तो लोगों का नजरिया बदलेगा
कांता बुआ ने बताया कि जब किन्नर योग के क्षेत्र में काम करते दिखाई देंगे तो लोगों का इनके प्रति नजरिया बदलेगा। इसी उद्देश्य से ही हम देशभर के किन्नरों को योग सिखा रहे।

पर्यटन स्थलों पर करेंगे मेडिटेशन
शिविर के दौरान पूरे देश से आने वाले किन्नरों को जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर ले जाया जाएगा। इन स्थलों के बारे में जानने के साथ-साथ दो सौ घंटे से अधिक मेडिटेशन कराया जाएगा।

Story Loader