नोताडा.क्षेत्र के देईखेडा थाना पुलिस ने सोमवार रात्रि को गश्त के दौरान कार्रवाई को अंजाम देते हुए दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे पर एक बिना नम्बरी कार को जब्त कर उसमें भरा अवैध मादक पदार्थ जब्त किया है। देईखेडा थानाधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे पर लबान स्टेशन टोल प्लाजा के पास आरोपी बिना नम्बर की कार को छोडक़र भाग गए। पुलिस ने बिना नम्बरी कार को चैक किया तो उसमें उसमें पिछे 12 काले रंग के कट्टे रखें हुए थे। इन कट्टों में अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा भरा हुआ था, जिसका वजन 230 किलो 30 ग्राम निकला। अवैध डोडा चुरा व बिना नम्बरी कार को जब्त कर लिया गया। मामले में बिना नम्बरी वाहन के अज्ञात चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।