
तालेड़ा. गामछ से बल्लोप तक बनने वाले नॉर्दन बायपास
तालेड़ा. गामछ से बल्लोप तक बनने वाले नॉर्दन बायपास का निर्माण कार्य अब गति पकड़ चुका है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बायपास मार्ग पर मिट्टी डालकर आगे का निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद बल्लोप से झालीपुरा की दूरी करीब 45 किलोमीटर से घटकर लगभग 27 किलोमीटर रह जाएगी।
नॉर्दन बायपास के द्वितीय चरण के तहत बूंदी जिले के गामछ से बल्लोप तक करीब 12.9 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जा रही है। इसके लिए करीब 57 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है। कोटा-बारां रोड पर झालीपुरा से केशवरायपाटन रोड पर गामछ तक बनने वाले 14.2 किलोमीटर लंबे नॉर्दन बायपास को पूरा करने में भूमि अधिग्रहण सबसे बड़ी बाधा बनी हुई थी। नॉर्दन बायपास के पहले चरण का काम फिर से शुरू हो गया है, वहीं दूसरे चरण के कार्य में भी तेजी लाई गई है।
दूसरे चरण का कार्य नवंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन भूमि अधिग्रहण में देरी के कारण परियोजना की समय सीमा पार हो गई। अब भूमि अधिग्रहण से जुड़ी सभी बाधाएं दूर हो चुकी हैं। इस परियोजना के पूर्ण होने पर कोटा शहर को भारी वाहनों के दबाव और जाम की समस्या से राहत मिलेगी। बल्लोप से गामछ तक बनने वाले इस नॉर्दन बायपास का निर्माण सार्वजनिक निर्माण विभाग की राष्ट्रीय राजमार्ग विंग की ओर से कराया जा रहा है।
Published on:
15 Mar 2026 06:49 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
