23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विवाहिता ने खेत पर की आत्महत्या, मामले में चौंकाने वाली वजह आई सामने

Rajasthan News : थाना क्षेत्र के आजादनगर राठी फार्म हाउस के पास खेत पर विवाहिता ने आत्महत्या की। वहीं एक दूसरे मामले में बड़ाखेड़ा कस्बे के निवासी अविवाहित युवक ने आत्महत्या कर ली।
less than 1 minute read
Google source verification
married_woman_2.jpg

प्रतीकात्मक तस्वीर

Bundi News : थाना क्षेत्र के आजादनगर राठी फार्म हाउस के पास खेत पर विवाहिता ने आत्महत्या की। जानकारी अनुसार मृतका ब्रह्म बाई पत्नी घनश्याम मीणा निवासी नीमखेड़ा ने खेत पर जीवन लीला समाप्त कर ली।

सूचना पर इंद्रगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को लेकर इंद्रगढ़ सामुदायिक चिकित्सालय लाया गया। जहां पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा। विवाहिता के पिता प्रभु लाल मीणा पुत्र बख्तावर निवासी पीपरवाला ने दो व्यक्तियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दी है। इंद्रगढ़ पुलिस में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।


यह भी पढ़ें : राजस्थान में नए तरह का 'Fraud Gang' एक्टिव, पढ़ लें काम की खबर- कहीं आप ना हो जाएं 'शिकार' !


मृतका ब्रह्मा बाई के एक पुत्र व एक पुत्री थी। जानकारी अनुसार ब्रह्मा बाई और उसका पति आजाद नगर में खेत आधोली पर लेकर खेती करते थे।

यह भी पढ़ें : भाजपा सरकार में महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ींः राखी गौतम


बड़ाखेड़ा कस्बे में मंगलवार को बैरवा बस्ती में रहने वाले युवक हरिओम उर्फ ओमप्रकाश (24) वर्ष ने आत्महत्या कर ली।

आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। घटना की जानकारी दोपहर बाद कस्बे में लोगों को मिली कि करीब 3 किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ पर शव मिला है। हेड कांस्टेबल सोहन लाल मौके पर पहुंचे। लाखेरी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी अनुसार मृतक सोमवार दोपहर बजे से ही लापता था। घर से लाखेरी का नाम लेकर आया था। मृतक के बडे भाई ने बताया की ओमप्रकाश का मस्तिक का इलाज चल रहा था। मृतक अविवाहित था।