7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bundi News : विद्यार्थियों ने उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में घुसकर हंगामा मचाया तो लगाए शिक्षक

उपखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति और व्याख्याताओं व विषय अध्यापकों के पद स्वीकृत करने की मांग को लेकर सोमवार को विद्यार्थियों का आक्रोश फूट पड़ा। विद्यार्थियों ने पहले विद्यालय पर ताला जड़ दिया और बाद में ग्रामीणों के साथ नैनवां पहुंचकर उपखंड अधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया।
2 min read
Google source verification
Protest over the appointment of teachers

नैनवां. उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते लक्ष्मीपुरा के विद्यार्थी

नैनवां. उपखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति और व्याख्याताओं व विषय अध्यापकों के पद स्वीकृत करने की मांग को लेकर सोमवार को विद्यार्थियों का आक्रोश फूट पड़ा। विद्यार्थियों ने पहले विद्यालय पर ताला जड़ दिया और बाद में ग्रामीणों के साथ नैनवां पहुंचकर उपखंड अधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र कार्यालय के भीतर घुस गए और करीब आधे घंटे तक नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता कर शिक्षा विभाग को तत्काल व्यवस्थार्थ शिक्षक लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद चार शिक्षकों की अस्थायी नियुक्ति के आदेश जारी होने पर विद्यार्थियों ने प्रदर्शन समाप्त किया। सुबह विद्यालय खुलने से पहले ही विद्यार्थियों ने मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और शिक्षकों को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। इसके बाद ग्रामीणों के साथ तहसील कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर रैली के रूप में उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। पहले कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया, फिर कार्यालय में प्रवेश कर नारेबाजी शुरू कर दी।

सूचना मिलने पर उपखंड अधिकारी भागचंद रेगर, तहसीलदार रामराय मीणा, एसीबीईओ ओमप्रकाश मीणा तथा आरपी शांतिलाल नागर मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों से समझाइश की। विद्यार्थियों ने स्पष्ट कहा कि शिक्षकों की व्यवस्था होने तक वे वापस नहीं लौटेंगे। इसके बाद चार शिक्षकों की अस्थायी नियुक्ति के आदेश जारी होने पर विद्यार्थियों ने प्रदर्शन समाप्त किया।

प्रदर्शन में विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश मीणा, उपाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, सदस्य छीतरलाल प्रजापत, पप्पूलाल मीणा, पप्पूलाल सेन, अमरलाल मीणा, राजाराम मीणा, सियाराम बैरागी, भैरूलाल बैरवा, मुकलेश मीणा, तुलसीराम मीणा, मनराज मीणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

चार साल पहले क्रमोन्नत, आज तक नहीं मिले व्याख्याता
राज्य सरकार ने चार वर्ष पूर्व विद्यालय को उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत कर दिया था, लेकिन आज तक व्याख्याताओं और विषय अध्यापकों के पद स्वीकृत नहीं किए गए। वर्तमान में विद्यालय में केवल चार तृतीय श्रेणी शिक्षक और एक शारीरिक शिक्षक कार्यरत हैं। कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए न तो विषय अध्यापक हैं और न ही व्याख्याता। प्राचार्य का पद स्वीकृत होने के बावजूद रिक्त है, जिसका कार्यभार एक तृतीय श्रेणी शिक्षक संभाल रहे हैं। एसीबीईओ ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि पद स्वीकृत नहीं होने के कारण शिक्षकों की कमी बनी हुई है। विद्यार्थियों की मांग पर अन्य विद्यालयों से चार शिक्षकों को व्यवस्थार्थ लगाया गया है। इनमें उच्च प्राथमिक विद्यालय उरासी से कमलेश कुमार, मेंणा से गिरधारीलाल, प्राथमिक विद्यालय पांडुला से ममता गुप्ता तथा आव का खेड़ा से भवानीशंकर को लक्ष्मीपुरा उच्च माध्यमिक विद्यालय में लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। उपखंड अधिकारी भागचंद रेगर ने बताया कि जिन विद्यालयों में नामांकन कम और शिक्षक अधिक हैं, वहां से व्यवस्थार्थ शिक्षक उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।