26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi : कापरेन में बड़ा सडक़ हादसा, सवारियों से भरी स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलटी, 13 जने घायल

कापरेन में बड़ा सडक़ हादसा : सवारियों से भरी स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलटी, करीब 13 जने घायल कापरेन. कोटा दौसा मेगा हाइवे पर बायपास पेट्रोल पंप के नजदीक बीती देर रात्रि को बड़ा सडक़ हादसा हो गया। सवारियों से भरी तेज रफ्तार स्लीपर बस अचानक अनियंत्रित होकर सडक़ पर पलट गई।

2 min read
Google source verification
कापरेन में बड़ा सडक़ हादसा , सवारियों से भरी स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलटी, करीब 13 जने घायल

कापरेन. दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बस

कापरेन. कोटा दौसा मेगा हाइवे पर बायपास पेट्रोल पंप के नजदीक बीती देर रात्रि को बड़ा सडक़ हादसा हो गया। सवारियों से भरी तेज रफ्तार स्लीपर बस अचानक अनियंत्रित होकर सडक़ पर पलट गई। जानकारी के अनुसार बस चालक ने सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने की कोशिश में नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि बस कोटा से दिल्ली जा रही थी। दुर्घटना में करीब 13 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को पहले कापरेन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 6 गंभीर घायलों को कोटा के एमबीएस अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कापरेन थाना प्रभारी भगवान सहाय मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई। दो यात्री बस के अंदर फंस गए थे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस, राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

मेज नदी पुलिया पर दो ट्रेलर टकराए, जाम लगा
लाखेरी.
कस्बे में शनिवार को मेज नदी की पुलिया पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में दो ट्रेलर आमने-सामने टकरा गए। दुर्घटना में एक ट्रेलर का पहिया पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए नदी की ओर लटक गया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि दोनों वाहन आपस में फंस जाने से नदी में गिरने से बच गए।

जानकारी के अनुसार, एक ट्रेलर शक्कर से भरा हुआ कोटा की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा गेहूं से लदा ट्रेलर कोटा से लाखेरी की ओर आ रहा था। पुलिया पर अचानक सामने आए एक अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में दोनों ट्रेलर असंतुलित हो गए और आपस में भिड़ गए। दुर्घटना में एक ट्रेलर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही लाखेरी थाना प्रभारी सुभाष शर्मा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल लाखेरी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्च केंद्र रेफर कर दिया गया। घायल चालक की पहचान कमल ङ्क्षसह पुत्र मंगलु, निवासी खेड़ली मना पहाड़ी (भरतपुर) के रूप में हुई है। स्थिति गंभीर होने पर एक पुलिस जवान को उसके साथ भेजा गया है।

वाहनों की कतार लगी
हादसे के बाद पुलिया के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम सुरेंद्र ङ्क्षसह चौधरी व तहसीलदार ने हालात संभालते हुए पास में निर्माणाधीन नए पुल से वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई। थाना प्रभारी सुभाष शर्मा के निर्देशन में पुलिस ने यातायात को सुचारु किया।

क्रेन मंगवानी पड़ी
दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलरों में भरे गेहूं व शक्कर के कारण रास्ता साफ करने में काफी समय लगा। शाम करीब 6 बजे तक गेहूं की बोरियों को दूसरे वाहनों में शिफ्ट किया जाता रहा। बाद में क्रेन मंगवाकर ट्रेलरों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। देर शाम तक प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर डटी रही, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।