24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi : मंडी से दिनदहाड़े जिंस चोरी, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

स्थानीय कृषि उपज मंडी में बदमाश दिन दहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वहीं रात को भी ङ्क्षजसों की चोरी की कई वारदात सामने आ चुकी है। बदमाश क्षतिग्रस्त मंडी की सुरक्षा दीवार उग रही खरपतवार और बन्द पड़े सीसीटीवी कैमरों के फायदा उठा कर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Bundi : मंडी से दिनदहाड़े जिंस चोरी, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

कापरेन कृषि उपज मंडी में सीपेज नाले के पास अधूरी पड़ी मंडी की सुरक्षा दीवार।

कापरेन. स्थानीय कृषि उपज मंडी में बदमाश दिन दहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वहीं रात को भी जिंसों की चोरी की कई वारदात सामने आ चुकी है। बदमाश क्षतिग्रस्त मंडी की सुरक्षा दीवार उग रही खरपतवार और बन्द पड़े सीसीटीवी कैमरों के फायदा उठा कर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।


ऐसे हुआ खुलासा
मंडी में चोरी की घटनाएं होना आम बात हो गई है। मामले का खुलासा गुरुवार को तब हुआ जब दोपहर को एक बदमाश युवक मंडी में दिन दहाड़े गेहूं से भरे कट्टे को लेकर खरपतवार की ओर जा रहा था और एक व्यापारी की नजर पडऩे पर आवाज लगाई तो वह कट्टा छोड़ कर लोगों के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गया।
मंडी में इन दिनों एफसीआई का समर्थन मूल्य गेंहू खरीद केंद्र और राजफैड का समर्थन मूल्य चना व सरसों खरीद केंद्र संचालित हो रहा है। सैकड़ो किसान खरीद केंद्र पर जिंस बेचने के लिए पहुच रहे हैं।
रात और दिन को गेहूं व चने के ढेर खुले में पडे हुए हैं। ऐसे में बदमाश दिन दहाड़े ढेर से कट्टा भर कर मंडी के पीछे की ओर उग रही घनी खरपतवार में छुपा देते हैं और मौका देखकर क्षतिग्रस्त दीवार से मेगा हाइवे की ओर ले जाते हैं।


सीसीटीवी कैमरे खराब
किसानों का कहना है कि मंडी में निगरानी के लिए प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनमे से पीछे की ओर लगे तीन कैमरे कई दिनों से खराब हो रहे हैं। वहीं इन्वर्टर नहीं होने से बिजली गुल होने पर कैमरों में फुटेज भी नहीं मिलते हैं। वहीं पीछे की ओर लगी लाइट खराब होने से अंधेरा रहता है। चौकीदार मुख्य गेट पर निगरानी करते हैं। पीछे अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश वारदात को अंजाम देते हैं।

मंडी में दिन दहाड़े चोरी की वारदात होना गम्भीर विषय है। मंडी का निरीक्षण कर मामले को लेकर देखा जाएगा। ऐसी घटनाएं नहीं हो। इसको लेकर सुरक्षा उपाय करवाए जाएंगे। वारदात के दौरान बिजली गुल होने से फुटेज नहीं मिल पाए हैं। कैमरों के लिए इन्वर्टर लगाने, निगरानी के लिए कर्मचारी लगाने और साफ सफाई करवाकर कांटेदार तार लगाने की व्यवस्था करवाई जाएगी।
सुरेश कुमार शर्मा, सचिव, कृषि उपज मंडी,केशवरायपाटन

मंडी ठसाठस, किसान परेशान
केशवरायपाटन.
कृषि उपज मंडी परिसर में चल रहे गेहूं समर्थन मूल्य खरीद केंद्र में खरीदे गए गेहूं के कट्टों का लदान नहीं होने से दिनों दिन व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। यहां पर मंडी के बाहर किसानों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। मंडी में अब तक 1 लाख 65 हजार कट्टे की खरीद की जा चुकी है, लेकिन समय पर खरीदें गेहूं का उठाव नहीं होने से मंडी परिसर लबालब भर गया। मंडी में 40 हजार कट्टे होने से किसानों को अपनी उपज का ढेर करने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। यहां तिलम संघ की ओर से समर्थन मूल्य पर गेहूं तुलवाया जा रहा है। तुलाई केन्द्र प्रभारी ने बताया कि मंडी में तीन चार दिनों से लदान व्यवस्था बिगड़ी हुई है। मंडी में लदान व्यवस्था प्रभावित होने से किसानों को सडक़ किनारे ट्रैक्टर ट्रॉलियों को खड़ा करना पड़ रहा है। मंडी में लदान नहीं हुआ तो तुलाई कार्य प्रभावित होने की संभावना है।