
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो
बूंदी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने पटवारी द्वारा राजस्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने के बदले रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि एसीसी बूंदी की ओर से ट्रेप की पूरी तैयारी के बावजूद आरोपी पटवारी हाथ नहीं आया। ऐसे में उसके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है
पुष्टि हुई
सुमेरगंजमंडी निवासी लक्ष्मीचंद मीणा ने 22 जनवरी 2026 को एसीबी कोटा को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि उसकी खातेदारी भूमि के बंटवारे को ऑनलाइन राजस्व रिकॉर्ड में चढ़ाने के लिए पटवारी रामकिशन मीणा ने 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। आरोप है कि पटवारी पहले ही 5 हजार रुपए ले चुका था और शेष 5 हजार रुपए की मांग कर रहा था। एसीबी ने शिकायत का गोपनीय सत्यापन करवाया। जांच के दौरान पटवारी द्वारा रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।
कई बार हुई कोशिश
एसीबी ने 29 और 30 जनवरी को आरोपी को रंगे हाथों पकडऩे का प्रयास किया। लेकिन हर बार पटवारी ने मिलने का समय बदल दिया और कई बार फोन नहीं उठाया। इसके बाद वह लंबी छुट्टी पर चला गया। पूरे मामले में एसीबी ने डिजिटल साक्ष्य और गवाहों के बयान को सुरक्षित कर संबंधित गवाहों से सत्यापित करवाई गई।
कलक्टर को भेजी प्रति
एसीबी स्पेशल यूनिट की पुलिस निरीक्षक अनीता वर्मा द्वारा की गई जांच में आरोप प्रमाणित पाए जाने पर एसीबी ने आरोपी पटवारी रामकिशन मीणा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्राथमिकी की प्रति जिला कलक्टर को भेज दी है।
हरीश भारती, पुलिस उप अधीक्षक, एसीबी, बूंदी
बस स्टैण्ड पर शव मिला
केन्द्रिय बस स्टैण्ड पर मंगलवार शाम को एक जने का शव मिला है। पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षु निर्मला पांडिया ने बताया कि बस स्टैण्ड परिसर में सत्तर वर्षी ंय वृद्ध का शव मिला है, जिसकी पहचान लटूरलाल निवासी बारां हाल निवास रायथल के रूप में हुई है। मृतक की जेब में किसी प्रकार का टीकट नहीं मिला है। परिजनों को सूचना कर शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा।
Updated on:
22 Apr 2026 12:11 pm
Published on:
22 Apr 2026 12:11 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
