1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक्यूप्रेशर एक प्राकृतिक विज्ञान, शारीरिक मानसिक रोगों को करता है दूर

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार तत्वावधान गायत्री परिवार ट्रस्ट बूंदी राजस्थान द्वारा रविवार को आठ दिवसीय निशुल्क एक्यूप्रेशर एवं रंग चिकित्सा शिविर शुरू किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
एक्यूप्रेशर एक प्राकृतिक विज्ञान, शारीरिक मानसिक रोगों को करता है दूर

एक्यूप्रेशर एक प्राकृतिक विज्ञान, शारीरिक मानसिक रोगों को करता है दूर

बूंदी. अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार तत्वावधान गायत्री परिवार ट्रस्ट बूंदी राजस्थान द्वारा रविवार को आठ दिवसीय निशुल्क एक्यूप्रेशर एवं रंग चिकित्सा शिविर शुरू किया गया। मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी सुरेश कुमार विजयवर्गीय ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से आई ङ्क्षसधु ने एक्यूप्रेशर एवं रंग चिकित्सा का अर्थ बताया। दीक्षा ने बताया कि एक्यूप्रेशर एक प्राकृतिक विज्ञान है। यह अनेक शारीरिक मानसिक रोग को दूर करता है। इसी प्रकार अंजलि ने कहा एक्यूप्रेशर जटिल शल्य चिकित्सा से उत्पन्न दर्द को भी इन दबावों से आराम दिलाता है। शिविर मैं उषा शर्मा, भगवती देवी, स्नेह लता ,अन्नपूर्णा, नव प्रभात दुबे, सुशीला, विष्णुदत्त, उमा, राघव, ओम प्रकाश, विष्णुकांत आदि ने लाभ प्राप्त किया।शिविर 8 से 15 जनवरी तक गायत्री शक्तिपीठ बूंदी जारी रहेगा।

महासंघ जयपुर में निकालेगा आक्रोश रैली
बूंदी.शहर के भारत विकास उद्यान में रविवार को अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष सत्यवान शर्मा की अध्यक्षता में एलएचवी एएनएम संग ऑफ राजस्थान के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि 23 जनवरी को जयपुर में महासंघ के 82 घटकों द्वारा आक्रोश रैली का आयोजन होगा। एलएचवी एएनएम संघ की प्रदेश महामंत्री नफीसा बानो ने उपस्थित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं समस्याओं केे बारे में विचार विमर्श किया। बैठक में जिला अध्यक्ष सुशीला, अफरोज, शबनम, शिमला, गिरजा सैनी, रेहाना बानो, राजनबाला आदि लोग मौजूद रहे।

Story Loader