4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video : बूंदी में एडीएम (सीलिंग) के नाम पर 1 लाख रुपए रिश्वत लेते दलाल रंगे हाथों गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बूंदी इकाई की टीम ने शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर ( सीलिंग) के नाम पर परिवादी से एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए दलाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Google source verification

बूंदी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बूंदी इकाई की टीम ने शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) के नाम पर परिवादी से एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए दलाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने यह रिश्वत हाइवे सडक़ निर्माण में अवाप्ति का मुआवजा खाते में डलवाने की एवज में मांगी थी। आरोपी के घर एवं अन्य ठिकानों पर एसीबी टीम की तलाश जारी है।


पुलिस उप अधीक्षक ज्ञानचंद मीणा ने बताया कि बूंदी कार्यालय में परिवादी किसान ने शुक्रवार को शिकायत दी कि हाइवे निर्माण के लिए अवाप्ति का मुआवजा खाते में डलवाने की एवज में दलाल प्रभाकर शर्मा स्वयं को अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीङ्क्षलग) कार्मिक बताकर दो लाख रुपए रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहा है। सौदा एक लाख रुपए में तय हुआ। इस पर एसीबी टीम ने शिकायत का सत्यापन किया। शिकायत पुष्ट होते ही एसीबी टीम ने जाल बिछाया। परिवादी ने आरोपी को उसके बाजड स्थित घर पर राशि लेने बुलाया। जैसे ही परिवादी ने गुुरुनानक कॉलोनी निवासी आरोपी दलाल प्रभाकर शर्मा को एक लाख रुपए रिश्वत के दिए तो एसीबी टीम ने उसको राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम.एन क निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी ने मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।


36 लाख रुपए आए थे खाते में
परिवादी किसान के खाते में दो दिन पहले ही मुआवजे के 36 लाख रुपए आए थे, जिसका दो लाख रुपए दलाल द्वारा कमीशन मांग रहा था। एसीबी सूत्रों ने बताया कि रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया आरोपी दिसंबर तक कार्यालय में संविदाकर्मी के रुप में कार्य करता था। बाद में उसे हटा दिया गया। एसीबी उप अधीक्षक के अनुसार मामले में एडीएम (सीङ्क्षलग) की संलिप्ता की भी जांच की जाएगी।