4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरवाड़ा चौथमाता के दर्शनों के लिए पदयात्री रवाना

रजलावता ग्राम पंचायत में जिले में सर्वाधिक मतों से चुनाव जीतने पर रजलावता के सरपंच रामस्वरूप बिल्डर व पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों की शनिवार को बरवाड़ा की चौथमाता के दर्शन के लिए के लिए दो दिवसीय पदयात्रा रवाना हुई।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Feb 01, 2020

बरवाड़ा चौथमाता के दर्शनों के लिए पदयात्री रवाना

बरवाड़ा चौथमाता के दर्शनों के लिए पदयात्री रवाना

बरवाड़ा चौथमाता के दर्शनों के लिए पदयात्री रवाना
नैनवां. रजलावता ग्राम पंचायत में जिले में सर्वाधिक मतों से चुनाव जीतने पर रजलावता के सरपंच रामस्वरूप बिल्डर व पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों की शनिवार को बरवाड़ा की चौथमाता के दर्शन के लिए के लिए दो दिवसीय पदयात्रा रवाना हुई। ग्रामीण सुबह रजलावता में स्थित लोकदेवता सदासुखजी धाम पर एकत्रित हुए। यहां पूजा-अर्चना के बाद नवनिर्वाचित सरपंच रामस्वरूप बिल्डर का साफा बांधकर अभिनन्दन किया। दोपहर 12 बजे पदयात्रा रवाना हुई। पदयात्री भजनों पर नृत्य पर करते चल रहे थे। पदयात्रा शनिवार को टोंक जिले के अलीगढ़ कस्बे में रात्रि विश्राम कर रविवार को बरवाड़ा पहुंचेगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने दी प्रस्तुतियां
करवर. जरखोदा पंचायत मुख्यालय पर चल रहे तीन दिवसीय बाबा बख्तावर सिंह के मेले का समापन शुक्रवार को हुआ। समापन समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी। सरपंच महावीर नागर, वार्ड पंच भरतराज नागर ने बताया कि बाबा बख्तावर सिंह के तीन दिवसीय मेले का समापन शुक्रवार को हुआ। समापन समारोह की मुख्य अतिथि विधायक चंद्रकांता मेघवाल थी व अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष छीतरलाल राणा ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक प्रभूलाल करसोल्या, पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमराज नागर थे। बाद में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी। यशु, समिना, अल्फिजा ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद बच्चों ने हिंदी, रीमिक्स व राजस्थानी गानों पर एक से बढकऱ एक प्रस्तुतियां दी।