29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नदी पर नहाने गया था किशोर, मौत से हो गया सामना

नदी में नहाते समय डूबने से बुधवार को एक किशोर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किशनगंज (मोरला) निवासी रवि कुमार पुत्र मानसिंह मीणा (16) अपने दोस्तों के साथ लकडेश्वर महादेव

less than 1 minute read
Google source verification
नदी पर नहाने गया था किशोर, मौत से हो गया सामना

नदी पर नहाने गया था किशोर, मौत से हो गया सामना

पेच की बावड़ी. नदी में नहाते समय डूबने से बुधवार को एक किशोर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किशनगंज (मोरला) निवासी रवि कुमार पुत्र मानसिंह मीणा (16) अपने दोस्तों के साथ लकडेश्वर महादेव के पास स्थित बीजान नदी में नहा रहे थे। तभी रवि नहाते हुए नदी की गहराई में जाने लगा। उसके पीछे ही उसका साथी संजय मेघवंशी भी जा रहा था। चीख पुकार सुनकर दूसरे साथियों ने संजय को तो पकडकऱ निकाल लिया, लेकिन रवि गहराई में चला गया।
आवाज सुनकर पास में दुकानदार दौडकऱ आए और पुलिस व रवि के परिजनों को सूचित किया। मौके पर पेच की बावड़ी पुलिस चौकी इंचार्ज बलवीर सिंह झाला, पुलिस कांस्टेबल वीरसिंह व हेमराज डोई पहुंचे। कांस्टेबल हेमराज डोई नदी में छलांग लगा दी और रवि को ढूंढने लगे।
इस दौरान अन्य चार पांच लोग भी उसको ढूंढने के लिए नदी में उतर गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किशोर को निकाला। इस दौरान मौके पर उमर सरपंच धनराज माली, पूर्व सरपंच खेमराज मीणा, पेच की बावड़ी पूर्व सरपंच बाबूलाल मीणा, लकडेश्वर महादेव सुधार समिति अध्यक्ष छोटू सिंह मीणा, प्रहलाद मीणा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। किशोर को पुलिस के साथ एक निजी कार से हिण्डोली अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सक ने उसे बचाने का प्रयास किया। बाद में उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। घटनास्थल पर मृतक की मां विमला को जैसे ही सूचना मिली तो वह रवि को ढूंढते हुए नदी में जा कूदी। रवि की दादी फूलादेवी व अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। मृतक युवक के पिता मानसिंह मीणा ट्रक ड्राइवर हैं, जो घर पर नहीं थे। रवि बड़ा बेटा है और इस वर्ष 11वीं कक्षा की परीक्षा दी थी।

Story Loader