12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video : रक्तदान शिविर में युवाओं ने दिखाया उत्साह, 61 यूनिट हुआ रक्तदान

क्षेत्र के घाट का बराना राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर गुरुवार को भाजपा नेता स्व.विष्णु शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

Google source verification

नोताडा . क्षेत्र के घाट का बराना राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर गुरुवार को भाजपा नेता स्व.विष्णु शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और शाम तक 61 युनिट रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा विधायक चन्द्रकान्ता मेघवाल, अध्यक्षता प्रधान विरेन्द्र ङ्क्षसह हाड़ा व विशिष्ट अतिथि भाजपा लाखेरी ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष रामङ्क्षसह चौधरी, घाट का बराना सरपंच कृष्ण मुरारी मीणा संदीप जैन, नरेंद्रपाल मेघवाल, अम्बरीस व्यास, आदी रहें कार्यक्रम का संचालन देईखेडा व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश व्यास ने किया। कार्यक्रम के समापन पर समाजसेवी मोहित शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।