
Research in America: अमेरिका में रिसर्च करेगा नारायणपुर का डॉ. राम कैलाश
Research in America: अमेरिका में रिसर्च करेगा नारायणपुर का डॉ. राम कैलाश
बड़ानयागांव . अगर मन में सपने को साकार करने का जुनून हो तो सपना कितना भी बड़ा हो उसे साकार करना असंभव नहीं। भले सामने परिस्थितियां कैसी भी हो। अपनी कड़ी मेहनत से ऐसा ही कुछ कर दिखाया जिले के डाढूंदा पंचायत के नारायणपुर गांव के डॉ. रामकैलाश गुर्जर ने। आर्थिक रूप से कमजोर किसान परिवार के डॉ. राम कैलाश ने कच्ची झोंपड़ी से अमेरिका तक का सफर तय किया।वह अब क्षेत्र के युवाओं के लिए मिसाल बनकर प्रेरणा बने। डॉ. राम कैलाश अमेरिका के टॉप आई इंस्टीट््यूट पोर्टलैंड के कैसी आई इंस्टिट्ट हेल्थ एवं साइंस यूनिवर्सिटी में अपनी सेवा देंगे। डॉ रामकैलाश के माता-पिता अनपढ़ हैं। पिता सुवालाल गुर्जर अपने गांव में भगवान देवनारायण के पुजारी रहे हैं। उनका परिवार एक कच्चे घर में रहता था जिसमें बिजली भी नहीं थी। उन्होंने गांव से स्कूली शिक्षा पूरी की। रात को चिमनी की रोशनी में पढ़ाई की। उन्होंने एम्स नई दिल्ली से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद कैलाश एल वी प्रसाद आई इंस्टीट््यूट, हैदराबाद में ऑप्टोमेट्री में क्लिनिकल फेलोशिप किया। रेटिना, ग्लूकोमा और लो विजन में विशेषज्ञता हासिल की।
टेल पर पानी पहुंचा, किसानों का अनशन समाप्त
खटकड़. चम्बल की बूंदी ब्रांच केनाल के टेल क्षेत्र में पानी की मांग को लेकर पिछले पांच दिन से चल रहा किसानों का अनशन सोमवार को अधिशासी अभियंता से वार्ता के बाद समाप्त हो गया। अधिशासी अभियंता शैलेन्द्र व्यास की समझाइश के बाद किसान अनशन समाप्त करने के लिए मान गए। उन्हें चाय पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। ग्यारह किसान अनशन पर बैठे थे।
टेल क्षेत्र के किसान फरवरी माह के अंतिम सप्ताह से पानी की मांग करते आ रहे थे, लेकिन एक पखवाड़ा बीतने के बाद भी टेल क्षेत्र में पानी नहीं पहुंचा। जिससे गेहूं की फसल सूखती जा रही थी। जिसे देखकर किसान ङ्क्षचतित हो रहे थे। बार - बार पानी की मांग करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इस बीच किसानों ने जिला कलक्टर को भी ज्ञापन दिया। विधायक अशोक डोगरा को भी समस्या से अवगत कराया, लेकिन फिर भी टेल क्षेत्र में पानी नहीं पहुंचा। इस पर किसानों ने आंदोलन शुरू किया। आंदोलन के बाद टेल तक पानी पहुंचा।
Published on:
22 Mar 2022 09:25 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
