
ऊंटगाड़ी पर निकले सेवादल कार्यकर्ता, बढ़ती महंगाई पर जताया आक्रोश
ऊंटगाड़ी पर निकले सेवादल कार्यकर्ता, बढ़ती महंगाई पर जताया आक्रोश
बूंदी. बढ़ती महंगाई के खिलाफ मंगलवार को यहां जिला मुख्यालय पर कांग्रेस सेवादल ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दामों में वृद्धि के विरोध में सेवादल कार्यकर्ता ऊंटगाड़ी के साथ बाजारों में प्रदर्शन करते हुए निकले। पेट्रोल सौ रुपये लीटर पार होने पर बाइक को ऊंटगाड़ी में रखकर लाए। रसोई गैस सिलेण्डर महंगा होने पर भोजन चूल्हे पर पकाते हुए निकले।
इस अनूठे विरोध प्रदर्शन के साथ जिला कलक्ट्रेट के बाहर पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री के खिलाफ रोष प्रकट किया। कांग्रेस प्रदेश सचिव भरत शर्मा व सेवादल जिलाध्यक्ष मेहमूद अली ने कहा कि पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दामों में लगातार वृद्धि हो रही, जिससे आमजन की कमर टूट गई। केंद्र सरकार को इनपर लगाम लगाकर इनके दाम कम करने चाहिए। प्रदर्शन में सभापति मधु नुवाल, उप सभापति लटूर भाई, सेवादल प्रभारी अमित सूद, महिला प्रभारी चंदा शर्मा, पार्षद हेमंत वर्मा, महिला जिलाध्यक्ष कैलाश गौड़, जिला संगठक बृजमोहन महावर, राजेंद्र पुरोहित, देवेश कलोसिया आदि मौजूद रहे।
Published on:
14 Jul 2021 10:56 pm

बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
