4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात को आए टिड्डी दल ने ग्रामीणों की उड़ाई नींद

नगरपालिका के अड़ीला में रात को 8 बजे करीब टिड्डी दल पहुंचा तो लाखों की संख्या में आई टिड्डियों को देख ग्रामीण भोजन आदि छोड़ कर थाली, ताली और बर्तन बजाने, पटाखे चलाने में जुट गए।

2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Jun 14, 2020

रात को आए टिड्डी दल ने ग्रामीणों की उड़ाई नींद

रात को आए टिड्डी दल ने ग्रामीणों की उड़ाई नींद

रात को आए टिड्डी दल ने ग्रामीणों की उड़ाई नींद
- केशवरायपाटन उपखंड क्षेत्र में सता रही चिंता
- खाना पीना छोड़ भगाने में जुटे काश्तकार
कापरेन. नगरपालिका के अड़ीला में रात को 8 बजे करीब टिड्डी दल पहुंचा तो लाखों की संख्या में आई टिड्डियों को देख ग्रामीण भोजन आदि छोड़ कर थाली, ताली और बर्तन बजाने, पटाखे चलाने में जुट गए। लोगों ने कृषि पर्यवेक्षक, सहायक कृषि अधिकारी को टिड्डियों के आने की जानकारी दी। रात को आई टिड्डियों ने कुछ ही देर में पेड़ों पर बैठकर पत्तियों को चट कर दिया। सहायक कृषि अधिकारी हनुमान शर्मा ने बताया कि जैतपुर, तलवास की ओर से आई टिड्डियां क्षेत्र के हिंगोनिया, बोरदा माल होते हुए अड़ीला की ओर पहुंची। ग्रामीणों ने मकानों की छतों पर ,सडक़ों व आम रास्तो में जाकर बर्तन बजाए ,पटाखे चलाकर भगाने का प्रयास किया, लेकिन टिड्डियां अड़ीला में ही नहर के आसपास ठहर गई। सहायक कृषि अधिकारी ने बताया कि टिड्डियां अड़ीला में ठहर गई हैं और अब लोगों को जानकारी देकर हलचल भी बंद करवा दी गई है। देर रात्रि को 12 बजे बाद से दवा का स्प्रे आदि करवाया जाएगा और सुबह भगाने की कार्रवाई की जाएगी।
झालीजी का बराना. क्षेत्र के चौंतरा का खेड़ा में शनिवार शाम टिड्डी दल घुस आया। दल यहां महेन्द्र सिंह हाड़ा के खेत में चारा और गन्ने की फसल को चट कर गया। इस मामले में केशवरायपाटन विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने दवा का स्प्रे करने की मांग
गांवों में फिर आया टिड्डी दल
नैनवां. नैनवां तहसील में गांवों में शनिवार शाम को फिर टिड्डी दल घुस आए। एक-एक किमी लम्बे दो दलों ने टोंक जिले के गलवा बांध के ऊपर से शाम चार बजे नैनवां तहसील में प्रवेश किया। सूचना मिलते ही कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गांवों में पहुंचे। जहां ग्रामीणों की मदद से दल को भगाने में जुट गए। सहायक कृषि अधिकारी प्रहलादसिंह चौधरी ने बताया कि बम्बूली गांव के बाद लालगंज, भोमपुरा, गुढादेवजी, गावड़ी, कोलाहेड़ा, बसोली और मोड़सा गांव होता हुआ सहण व आंतरदा गांवों की और बढ़ गया।
थाली बजाकर भगाई
देई. क्षेत्र के कोलाहेड़ा, बसोली, मोडसा, हापोलाई गांव में शनिवार को टिड्डियों ने धावा बोल दिया। जिसे किसानों ने थाली बजाकर भगाया। टिड्डी दल खेतों में चारे की फसल पर बैठ रहा था, लेकिन किसानों के थाली बजाने व अंधड़ चलने से दल आगे निकल गया।

Story Loader