9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 1 अप्रेल से सोलर प्लांट के जरिए मिलेगी बिजली

बूंदी. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के विशेष शासन सचिव एवं निदेशक नरेश कुमार ठकराल ने गुरुवार को शहर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में चिकित्सा अधिकारियों की बैठक ली।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Jan 10, 2020

जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 1 अप्रेल से सोलर प्लांट के जरिए मिलेगी बिजली

जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 1 अप्रेल से सोलर प्लांट के जरिए मिलेगी बिजली

बूंदी. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के विशेष शासन सचिव एवं निदेशक नरेश कुमार ठकराल ने गुरुवार को शहर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में चिकित्सा अधिकारियों की बैठक ली। विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा की। बैठक में संयुक्त निदेशक डॉ. रमाकान्त लवानिया भी उपस्थित थे।
मिशन निदेशक ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर के.सी. मीणा से जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने ओपीडी, लैबर रूम, एमसीएच विंग, मदर मिल्क बैंक, एसएनसीयू, एनसीडी क्लिनिक एवं स्टॉफ के बारे मे जानकारी लेते हुए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 300 बेड के अस्पताल में आमजन को पूरी राहत मिलनी चाहिए। प्रसूता एवं नवजात शिशु की सुरक्षा में हमें कोई लापरवाही नहीं बरतनी। उन्होंने आगामी 1 अप्रेल से नए नवाचार की शुरुआत करते हुए आशा सहयोगिनीयों के कार्य को डिजिटल करते हुए उन्हें आशा डायरी से मुक्त कराकर मोबाइल एप खुशी के जरिये ऑनलाइन कार्य करने के बारे में बताया। इस मोबाइल एप के जरिए काम करने पर प्रत्येक आशा को 3000 रुपए मोबाइल बिल का वार्षिक भुगतान भी किया जाएगा।उन्होंने जिले को टेलिमेडिसिन की सौगात देते हुए कहा कि जिला अस्पताल में इस सेवा के जरिए मिल रही राहत को देखते हुए जिले के नैनवां एवं हिण्डोली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी इसे जल्द शुरू करवाने का आश्वासन दिया।
मिशन निदेशक ने कहा कि 1 अप्रेल से जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सोलर प्लान्ट के जरिए बिजली की आपूर्ति की जाएगी। जिससे बिजली के बिलों से राहत मिलेगी। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. अविनाश शर्मा को सभी हैल्थ वेलनेस सेन्टर की ब्रांडिंग करवाने के निर्देश दिए।बैठक में जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर के.सी. मीणा, डॉ. सुरेश जैन तथा सभी खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी आदि मौजूद रहे।