
हिण्डोली. अभ्यास वर्ग में भाग लेते हुए कार्यकर्ता।
हिण्डोली.विश्व हिन्दू परिषद का दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग शुक्रवार को कस्बे में सम्पन्न हुआ। अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं को संगठन के कार्य, अनुशासन, आचार पद्धति तथा समाज में सेवा, सुरक्षा और संस्कार के भाव को सुदृढ़ करने के लिए शारीरिक एवं बौद्धिक प्रशिक्षण दिया गया।
अभ्यास वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रांत मंत्री कौशल गौड़ ने विश्व हिन्दू परिषद के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्ययोजना के अनुसार कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि संगठन का कार्य समाज के हर ङ्क्षहदू घर तक पहुंचना चाहिए। इस अवसर पर संत चेतेश्वरानंद ने आशीर्वचन देकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष नन्दलाल वर्मा तथा जिला मंत्री संजय नागर मंचासीन रहे। दूसरे दिन चार सत्रों में अभ्यास वर्ग की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं को आचार पद्धति, अभ्यास बैठक व्यवस्था तथा संगठनात्मक कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। कोटा विभाग सह संयोजक लक्की चोपड़ा ने बजरंग दल के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा उन्हें बलवान और संस्कारवान बनने की प्रेरणा दी।
इसी दौरान जिला मंत्री संजय नागर ने संगठन को गति प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं के नवीन दायित्वों की घोषणा भी की।समापन सत्र को संबोधित करते हुए विभाग मंत्री नन्दलाल प्रजापति ने कहा कि बजरंग दल का कार्य समाज में सेवा, सुरक्षा और संस्कार को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि समाज के हर ङ्क्षहदू घर में समरसता का भाव जागृत हो और हर व्यक्ति एक स्वर में कहे हम हिन्दू हैं। हम एक हैं।
इस अवसर पर प्रांत धर्म यात्रा महासंघ प्रमुख इंद्रराज मीणा, विभाग संगठन मंत्री लक्ष्मीचंद्र जांगिड़, प्रांत संपर्क प्रमुख मोहन मालव, कोटा महानगर मंत्री आशीष शर्मा, जिला सह संयोजक शिव मेहरा, जिला कोषाध्यक्ष कपूरचंद्र जैन , प्रखण्ड मंत्री सूरज मेघवंशी , प्रखण्ड सह संयोजक हीरा लाल सैनी, भगवान प्रजापत, रामेश्वर सैनी, विद्यार्थी परमुख ऋतु राज गॉड, गौ रक्षा प्रमुख राजू लाल सैनी, महावीर कुमावत खंड संयोजक राकेश सोनी, ओम शर्मा, रवि सैनी, सत्यनारायण सैनी, प्रेम शंकर सैनी, युवराज सैनी, लेखराज सैनी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Updated on:
07 Mar 2026 11:59 am
Published on:
07 Mar 2026 11:58 am
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
