
बूंदी. कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों से बैठक के दौरान चर्चा करते प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर।
बूंदी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 7 मार्च को कोटा-बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के प्रस्तावित दौरे को लेकर की गई तैयारियों की ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं बूंदी जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में ऊर्जा राज्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों की बिंदुवार और गहन समीक्षा की तथा व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सौंपी गई जिम्मेदारियों को सभी विभाग आपसी बेहतर समन्वय के साथ पूरा करें। कार्यक्रम स्थल पर इंटरनेट कनेक्टिविटी की निर्बाध और सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाएं। सूचना एवं संचार तंत्र में कोई बाधा न आए, इसके लिए सभी वांछित तकनीकी उपकरण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं अभी से स्थापित कर उनका परीक्षण कर लिया जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले आमजन के लिए पर्याप्त रूप से पेयजल की व्यवस्था रहे। साथ ही, कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई की व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर ही सुरक्षित और सुसज्जित बैठक कक्ष तथा वेटिंग रूम भी तैयार करवाने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर अक्षय गोदारा, पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा, पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल, तालेडा के पूर्व प्रधान राजेश रायपुरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
पार्किंग व्यवस्था सुव्यविस्थत रखें
जिला प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर वाहनों की पार्किंग व्यवस्था बेहद सुव्यवस्थित होनी चाहिए, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था नहीं हो। इसके लिए पार्किंग स्थल पर एनाउंसमेंट की व्यवस्था रखी जाएं। इससे कार्यक्रम में आने वाले आमजन को वाहन पार्क करने और आयोजन स्थल तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि आमजन के कार्यक्रम स्थल तक सुगमता से पहुंचने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं और रूट चार्ट अभी से निर्धारित कर लिए जाएं।
Published on:
05 Mar 2026 05:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
