3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे महाराष्ट्र के श्रद्धालु की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में छाया मातम

Road Accident: महाराष्ट्र से आया परिवार राजस्थान में खाटूश्यामजी का दर्शन कर अपने घर लौट रहा था। नेशनल हाईवे - 52 पर इसमें से एक श्रद्धालु को कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

Kamal Mishra

Mar 03, 2026

accident

प्रतीकात्मक तस्वीर

बूंदी। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर स्थित पेच की बावड़ी कस्बे में एक दर्दनाक सड़क हादसे में महाराष्ट्र से आए एक दर्शनार्थी की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालुओं का एक परिवार खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौटते हुए पेच की बावड़ी के पास एक ढाबे पर रुका था।

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से कुछ लोग कार से खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन कर वापस अपने गृह नगर लौट रहे थे। यात्रा के दौरान वे पेच की बावड़ी के निकट एक ढाबे पर चाय पीने के लिए रुके। इसी बीच कार चालक प्रकाश काले (60), पुत्र गजानंद काले, निवासी चंद्रपुर, सड़क पार कर दुकान से सामान लेकर लौट रहे थे।

जयपुर की तरफ जा रही कार ने मारी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसी समय कोटा से जयपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

मौके पर पहुंचे बीजेपी नेता

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल मीणा तुरंत अपनी कार से मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देरी किए घायल को अपनी गाड़ी से देवली के राजकीय ट्रॉमा अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उन्हें राजकीय चिकित्सालय हिंडोली रेफर किया गया। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों में शोक

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। साथी प्रदीप बोरतवाल ने बताया कि परिवार धार्मिक यात्रा पर निकला था और किसी को अंदेशा भी नहीं था कि यह यात्रा इतनी दुखद समाप्त होगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है।