5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi: होली के जुलूस के दौरान मचा बवाल, धार्मिक स्थल पर रंग गिरने से बिगड़े हालात, भारी पुलिस बल तैनात

Rajasthan News: होली का जुलूस कस्बे के मुख्य मार्ग से गुजर रहा था। इस दौरान कुछ युवक रंग खेलते हुए और साथियों को कंधे पर बैठाकर आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान रंग फेंकते समय रंग की छींटें पास स्थित एक धार्मिक स्थल के गेट और दीवार पर जा पड़े।

less than 1 minute read
Google source verification
होली के जुलूस के दौरान मचा बवाल

होली के जुलूस के दौरान मचा बवाल

Upror In Holi Celebration: बूंदी जिले के हिण्डोली क्षेत्र स्थित अलोद कस्बे में बुधवार को होली के जुलूस के दौरान एक धार्मिक स्थल पर रंग गिरने से बवाल मच गया और तनाव की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों से बातचीत कर माहौल शांत कराने का प्रयास किया।

ये है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार होली का जुलूस कस्बे के मुख्य मार्ग से गुजर रहा था। इस दौरान कुछ युवक रंग खेलते हुए और साथियों को कंधे पर बैठाकर आगे बढ़ रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान रंग फेंकते समय रंग की छींटें पास स्थित एक धार्मिक स्थल के गेट और दीवार पर जा पड़े।

घटना की जानकारी मिलते ही दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और नाराजगी जताई। देखते ही देखते माहौल गर्माने लगा और क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की और शांति बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रंग फेंकने की घटना में शामिल युवकों की पहचान की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल कस्बे में पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में है।