
फोटो: AI
Major Drinking Water Project: हाड़ौती संभाग के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। क्षेत्र में विकास की रफ्तार को बढ़ावा देने के लिए करीब 6691.30 करोड़ रुपए की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। इसके तहत कोटा में नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण के साथ-साथ पेयजल की दो बड़ी परियोजनाओं पर भी काम होगा, जिससे कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ के हजारों गांवों में पानी की समस्या दूर होने की उम्मीद है।
कोटा-बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का निर्माण 1507 करोड़ की लागत से होगा। वहीं जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 1661.14 करोड की नोनेरा वृहद पेयजल परियोजना से कोटा एंव बूंदी जिलों के 749 गांवों एवं 6 कस्बों (कोटा जिले के 384 ग्राम एवं 03 कस्बे और बूंदी जिले के 365 ग्राम एवं 03 कस्बे) के 1 लाख 13 हजार 287 परिवारों को जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल उपलब्ध करवाया जाएगा। वर्तमान में नौनेरा वृहद पेयजल परियोजना को 4 कार्यकारी पैकेजों में विभक्त किया गया है।
प्रथम पैकेज का 207.38 करोड का कार्यादेश 4 दिसम्बर 2025 को जारी किया गया। इस पैकेज के अन्तर्गत लोकसभा क्षेत्र कोटा-बूंदी एवं कोटा जिले के विधानसभा क्षेत्र लाडपुरा, पीपल्दा, सांगोद तथा बूंदी जिले के विधानसभा क्षेत्र केशवरायपाटन एवं बूंदी के 749 ग्राम व 6 शहरों को पेयजल से लाभान्वित किया जाएगा। इस पैकेज के अन्तर्गत इन्टेक वेल, रॉ-वॉटर राईजिग मैन, तीन डब्ल्यू.टी.पी., तीन सी. डब्ल्यू आर का निर्माण कार्य प्रस्तावित है।
जल जीवन मिशन के अन्तर्गत बारां, कोटा एवं झालावाड जिलों के 1402 गांवों एवं 276 ढाणियों के 1 लाख 52 हजार 437 परिवारों को जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल उपलब्ध करवाने के लिए परवन अकावद वृहद पेयजल परियोजना में 3523.16 करोड रुपए की स्वीकृति जारी की गई।
परवन अकावद वृहद पेयजल परियोजना को 05 कार्यकारी पैकेजों में विभक्त किया गया है। पैकेज प्रथम का 236.01 करोड़ रुपये का कार्यादेश 10 सितम्बर 2025 को जारी किया गया। पैकेज में लोकसभा क्षेत्र झालावाड-बारां एवं जिला झालावाड के विधानसभा क्षेत्र मनोहरथाना, विधानसभा क्षेत्र खानपुर, एवं जिला बारां के विधानसभा क्षेत्र छबडा, विधानसभा क्षेत्र बारां-अटरु, विधानसभा क्षेत्र अन्ता, विधानसभा क्षेत्र किशनगंज एवं लोकसभा क्षेत्र कोटा-बून्दी, कोटा जिले के विधानसभा क्षेत्र सांगोद के कुल 1402 ग्राम एवं एक शहर को पेयजल से लाभान्वित किया जाएगा। इसमें 02 इन्टेक वेल निर्माण, जल शोधन संयंत्र, ट्रांसमिशन लाइन इत्यादि का निर्माण कार्य शामिल है।
Published on:
06 Mar 2026 09:40 am
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
