
Eedul phitar: नमाज अदा कर मांगी देश और दुनिया में अमन की दुआ।
बूंदी . बूंदी की नवल सागर स्थित ईदगाह में शहरकाजी मौलाना गुलामे गोस ने ईदुलफितर की नमाज अदा कराई। इससे पहले तकरीर में सभी को भाईचारे से रहने का संदेश दिया। देश और दुनिया में अमन की दुआ की। जैत सागर रोड स्थित मीरा का बाग में नमाज अदा की गई।
पेच की बावड़ी. कस्बे में मंगलवार को ईद के मौके पर ईदगाह में नमाज अदा की गई ।इस मौके पर समाजबंधु साढ़े आठ बजे ईदगाह पर पहुंचे एवम ईद की नमाज अदा की गई ।इस मौके पर कानूनगो कैलाश मीना,हल्का पटवारी जुगराज मीना पुलिस चौकी से कांस्टेबल संदीप कुमार ,आशाराम मौके पर मौजूद रहे ।
नैनवां। नैनवां में ईद-ऊल -फितर का त्यौहार मंगलवार को हर्षोल्लास से मनाया। ईद नमाज अदा करने के लिए सुबह सात बजे हजऱत चांद पीर रहमतुल्ला अलैह के आस्ताने से जुलूस रवाना हुआ जो सदर बाजार होते हुए ईदगाह पहुंचा। जहा पर ईद -ऊल-फितर की नमाज सुबह सवा आठ बजे शहर काजी अब्दुल नईम द्वारा अदा कराई।
कापरेन. कस्बे में ईदगाह पर शहर काजी उम्र दराज ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद एकदूसरे को गले लगाकर दी बधाइयां दी।
खटकड़. कस्बे के ईदगाह पर काजी साजिद रजा ने ईद की नमाज अदा करवाई। नमाज के बाद एक - दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। अमन चैन की मांगी दुआ। तकरीर, भाईचारे का संदेश दिया। अंजुमन कमेटी ने किया 11000 रुपए का नजराना भेट।पूर्व सादर शाहबुद्दीन शाह और पूर्व सचिव सद्दाम हुसैन पठान ने भी 11000 रुपए का नजराना भेट किया।
हिण्डोली. कस्बे मैं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद का पर्व उल्लास से मनाया। यहां पर सुबह मुस्लिम समुदाय के लोग सजधजकर राम सागर झील किनारे स्थित ईदगाह पहुंचकर ईद की नमाज अदा कर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।
Published on:
03 May 2022 12:52 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
