नोताडा. क्षेत्र में बुधवार शाम को बदलें मौसम के मिजाज के साथ आए तेज अंधड व बरसात ने किसानों को रूला दिया। रात को तेज बरसात व तेज हवा व बिजली किसानों को दुखी करती रही तो किसान जैसे ही सवेरे खेतों में पहुंचे तो खेतों में आडी पड़ी फसलों को देखकर रूलाई फुट पड़ी और भगवान को कोसते नजर आए। रघुनाथपुरा के किसान योगेश मीणा,रामहेत गुर्जर, धर्मेंद्र मीणा, मालिकपुरा के महेंद्र मीणा, राजेन्द्र सैनी आदी ने बताया की खेतों में गेहूं की फसलें आड़ी पडकऱ जमीन से चिपक गई, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा।