4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुडला गांव में आया मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने पकड़ा

गुडला गांव के पास मगरमच्छ की सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर मगर को पकड़ा। वनपाल घनश्याम मीणा ने बताया कि सोमवार रात को गुडला गांव में मगरमच्छ निकल आया

less than 1 minute read
Google source verification
गुडला गांव में आया मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने पकड़ा

गुडला गांव में आया मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने पकड़ा

केशवरायपाटन. गुडला गांव के पास मगरमच्छ की सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर मगर को पकड़ा। वनपाल घनश्याम मीणा ने बताया कि सोमवार रात को गुडला गांव में मगरमच्छ निकल आया था। ग्रामीणों की सूचना पर गांव में पहुंची टीम ने मगरमच्छ को पकडकऱ चम्बल नदी में छोड़ दिया। टीम में वनरक्षक श्रवण व सूरज शामिल थे।
पेड़ पर लटककर की जीवन लीला समाप्त
सुवासा. क्षेत्र के मेहराणा गांव में सोमवार को 55 वर्षीय एक जने ने पेड़ पर लटककर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मेहराणा निवासी रामनारायण मीणा सुबह खेत में पेड़ पर फंदे से झूलता दिखाई पड़ा। इसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। तब केशवरायपाटन पुलिस ने पहुंचकर उसे फंदे से नीचे उतारा। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बाद में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। जांच अधिकारी एएसआई ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि रामनारायण 5 साल से बीमार चल रहा था। वह मानसिक अवसाद में था। इसी के चलते पेड़ पर झूलकर आत्महत्या कर ली।