नैनवां. थाना क्षेत्र के खानपुरा गांव में रात को हरजी गुर्जर के मकान की दीवार के सेंध लगाकर चोर सोने व चांदी के जेवरात निकालकर ले गए। मकान मालिक हरजी गुर्जर के अनुसार चोर मकान में बक्शे में रखे 91 हजार रुपए नकदी, एक तोले की सोने की बाली, 500ग्राम चांदी का बाजुबंध, 15 किलो देशी घी निकालकर ले गए। सुबह चार बजे उठा तो चोरी का पता लगा। मकान के पिछवाड़े में दीवार के सेंध लगी मिली। सामान बिखरा मिला।