12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भजन संध्या में भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु

इंद्रगढ.कस्बे के चेतनदास महाराज की बगीची में मंगलवार रात फाग उत्सव एवं भजन संध्या हुई।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Mar 04, 2020

भजन संध्या में भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु

भजन संध्या में भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु

भजन संध्या में भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु
इंद्रगढ.कस्बे के चेतनदास महाराज की बगीची में मंगलवार रात फाग उत्सव एवं भजन संध्या हुई। भजन संध्या राजस्थान के अलावा बिहार से आई कलाकार ने अपने भजनों की ऐसी छाप छोड़ी की श्रोता झूम उठे।
कस्बे के श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में रात 9 बजे बिहार से आई कलाकार रश्मि शर्मा ने श्याम भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया। टोंक निवाई के राजू खंडेलवाल ने बीजासन माता के दरबार को याद कर ‘चलो बुलावा आया...’ भजन प्रस्तुत किया। खाटू श्याम की छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। ड्रोन से की गई इत्र वर्षा भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में नई दिल्ली के चैतन्य दाधीच, सुमेरगंज मंडी की दीक्षा राठौड़ ने भी भजनों की प्रस्तुतियां दी। पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, थाना प्रभारी मनोज सोनी बतौर अतिथि मौजूद थे। कार्यक्रम में श्याम मित्र मंडल के सन्मति हरकारा, चंद्रमोहन वैष्णव, श्याम पोरवाल, ललित श्रीमाल, गणेश गौतम, केशव शर्मा, कृष्णकुमार शर्मा, अमित गौड, राजेंद्र गौतम, नरेंद्र चावरिया आदि मौजूद थे।