
बूंदी मंडी में हुई 75 हजार बोरी धान की आवक
बूंदी मंडी में हुई 75 हजार बोरी धान की आवक
देर रात तक चलता रहा तुलाई कार्य
रामगंजबालाजी. कुंवारती कृषि उपज मंडी में सोमवार को धान की बंपर आवक हुई। जिससे मंडी में चारों प्लेटफार्म फुल हो गए। जानकारी के अनुसार मंडी में रविवार की अवकाश के बाद सोमवार को मंडी खुलने पर लगभग एक लाख बोरी धान की आवक हुई। जिससे मंडी में दिनभर चहल पहल व जाम के हालात बने रहे।
वहीं धान के दामों में भी सुधार होने से किसान खुश नजर आए। मंडी में धान की आवक बढऩे के बाद तुलाई का कार्य देर रात तक चलता रहा। यहां पर मंडी में इन दिनों किसान खेतों से माल कटाई कर सीधा धान को मंडी में ला रहे हैं। कई किसानों को अपनी उपज बेचने के बाद तुलाई के लिए रात तक इंतजार करना पड़ा। वहीं माल ढुलाई में लगे वाहनों का परिवहन कार्य देर रात तक जारी रहा।
Published on:
26 Oct 2021 07:29 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
