4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्यमंत्री सहायता कोष में पूर्व जिला प्रमुख ने एसडीएम को सौंपी राशि

केशवरायपाटन विधानसभा क्षेत्र में आने वाली नैनवां पंचायत समिति की 14 ग्राम पंचायतों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से एकत्रित सहायता राशि व चेक सोमवार को पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत ने नैनवां उपखंड अधिकारी श्योराम को सौंपा।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Apr 27, 2020

मुख्यमंत्री सहायता कोष में पूर्व जिला प्रमुख ने एसडीएम को सौंपी राशि

मुख्यमंत्री सहायता कोष में पूर्व जिला प्रमुख ने एसडीएम को सौंपी राशि

मुख्यमंत्री सहायता कोष में पूर्व जिला प्रमुख ने एसडीएम को सौंपी राशि
नैनवां. केशवरायपाटन विधानसभा क्षेत्र में आने वाली नैनवां पंचायत समिति की 14 ग्राम पंचायतों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से एकत्रित सहायता राशि व चेक सोमवार को पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत ने नैनवां उपखंड अधिकारी श्योराम को सौंपा। उन्होंने एक लाख एक हजार दो सौ रुपए मुख्यमंत्री सहायता कोष में तथा कोरोना सहायता समिति लिए 63 सौ रुपए की सहायता राशि दी।इस दौरान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आबिदअली, आशाराम मीना, पूर्व प्रधान जगन्नाथ गुर्जर, हरिप्रसाद गुर्जर व रफीक मुगल मौजूद थे।
भाजपा ने भेजे 52 हजार
केशवरायपाटन. भाजपा ग्रामीण मंडल ने कोरोना लड़ाई के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में 52 हजार रुपए बैंक खाते में जमा कराए।भाजपा ग्रामीण मंडल गोपाल नागर ने बताया कि मंडल के कार्यकर्ताओं ने यह राशि एकत्र की थी।
एक माह का किराया किया माफ
देई. लॉकडाउन में दुकाने बंद रहने पर पीएम के आह्वान व माता-पिता की प्रेरणा से देई निवासी उच्छब प्लाजा के मालिक श्याम बिहारी जिंदल ने अपनी छह दुकानों का एक माह का किराया 25 हजार पांच सौ रुपए माफ कर दिए।दुकानदार नरेश नागर, विनोद साहू, ओमप्रकाश मीना, लोकेश सेन, माखन वर्मा, लेखराज बैरवा ने खुशी जाहिर की।

Story Loader