
गुर्जर आरक्षण आंदोलन में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि
गुर्जर आरक्षण आंदोलन में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि
बूंदी. नैनवां. गुर्जर आरक्षण आंदोलन की बरसी पर शुक्रवार को आंदोलन में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी गई।
बूंदी के बायपास रोड स्थित भगवान देवनारायण मंदिर परिसर स्थित शहीद स्मारक पर समाज के लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। अखिल भारतीय गुर्जर विकास संगठन के जिलाध्यक्ष देवलाल चांदना ने यहां श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया। संरक्षक चौथमल बीरज आदि मौजूद थे।
नैनवां कस्बे के गुर्जर छात्रावास में श्रद्धांजलि सभा हुई। जिसमें पुलिस फायरिंग में मारे गए समाज के लोगों को श्रद्धांजलि दी। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष राधाकृष्ण पोसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दयाराम गुर्जर, पार्षद हेमराज गुर्जर आदि मौजूद थे।
देई. गुर्जर आरक्षण आंदोलन में जान गंवाने वालों को यहां बांसी रोड स्थित देवनारायण महाराज के स्थान पर श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनिट का मौन रखा गया। इस मौके पर देवसेना हिण्डोली विधानसभा अध्यक्ष लोकेश गुर्जर, जितेन्द्र कोली, कोषाध्यक्ष बन्टी कोली आदि मौजूद थे।
Published on:
30 May 2020 07:41 pm
बड़ी खबरें
View Allराजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
