नैनवां। अखिल भारतीय बैरवा महासभा व भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर बूंदी के जेवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता जेपी बैरवा क को एपीओ किये जाने विरोध जताते हुए वापस बूंदी लगाने की मांग का मुख्यमंत्री के नाम का उपखण्ड अधिकारी को अलग- अलग ज्ञापन दिया। तीन दिन में बहाली ना होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन में आरोप लगाया कि अधीक्षण अभियन्ता को राज्यमंत्री अशोक चादना के इशारे पर राज्य सरकार द्वारा बिना कारण एपीओ किया है। प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालो में बैरवा महासभा के तहसील उपाध्यक्ष सुखलाल बैरवा, सचिव गिरिराज बैरवा, जिला महामंत्री मोहनलाल बैरवा, नरेंद्र निर्मल, भीम आर्मी के जिला संयोजक अर्जुन बौद्ध, एमआर जारवाल, सुरेश कंटेवाला, बुद्धिप्रकाश, राजेशकुमार, अजय कुमार, रमेशकुमार आदि शामिल थे।